कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने टेरेस पर रचाई शादी, सामने आईं ड्रीमी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 11 मार्च 2026 को एक्टर और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी कर ली है. कपल ने अपने घर की टेरेस पर सादगी भरी लेकिन बेहद खूबसूरत शादी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने अपने जीवन की नई शुरुआत कर ली है. उन्होंने 11 मार्च 2026 को एक्टर और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने किसी बड़े और भव्य वेडिंग फंक्शन की जगह बेहद सादगी भरी शादी का फैसला किया. कपल ने अपने घर की टेरेस पर ही परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. शादी की अंदर की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. लोग इस शादी को बेहद ड्रीमी और खूबसूरत बता रहे हैं.

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी में सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. शादी को बेहद निजी रखा गया था. इस खास मौके पर कई मशहूर सेलिब्रिटी भी नजर आए. शादी में युवराज सिंह, हेजल कीच, मलाइका अरोड़ा, जहीर खान और सागरिका घाटगे जैसे कई जाने माने चेहरे पहुंचे.

शादी के बाद पैपराजी को बांटी मिठाई

शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद कृतिका कामरा और गौरव कपूर पहली बार पति पत्नी के रूप में मीडिया के सामने आए. दोनों ने पैपराजी के लिए मुस्कुराते हुए पोज दिए. इतना ही नहीं कपल ने मीडिया के लोगों को मिठाई भी बांटी. मीडिया और फैंस ने इस नए जोड़े को शादी की ढेर सारी बधाइयां दीं. इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में कृतिका और गौरव बेहद खुश नजर आ रहे हैं. टेरेस पर सजी सजावट और सादगी भरे माहौल ने शादी को और खास बना दिया. फैंस भी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कपल को बधाइयां दे रहे हैं.

कृतिका कामरा और गौरव कपूर के रिश्ते की खबर पिछले साल सामने आई थी. दिसंबर में कृतिका ने इंस्टाग्राम पर गौरव के साथ तस्वीरें साझा करके अपने रिश्ते का खुलासा किया था. इसके बाद दोनों कई बार साथ नजर आए. नए साल 2026 का स्वागत भी दोनों ने राजस्थान में एक साथ किया था. तभी से फैंस को उम्मीद थी कि यह जोड़ी जल्द ही शादी कर सकती है. आखिरकार अब दोनों ने शादी करके अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है.