Kingdom Trailer OUT: विजय देवरकोंडा के किंगडम का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्रोध में गढ़ी कहानी देख छूट जाएंगे रश्मिका के भी पसीने!
Kingdom Trailer OUT: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, और यह दर्शकों को रोमांच और भावनाओं के रोलरकोस्टर पर ले जाने के लिए तैयार है. विजय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज की घोषणा की थी, जिसका लॉन्च तिरुपति में आयोजित किया गया.
Kingdom Trailer OUT: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, और यह दर्शकों को रोमांच और भावनाओं के रोलरकोस्टर पर ले जाने के लिए तैयार है. यह जासूसी-एक्शन ड्रामा, को गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है, और ये फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. विजय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज की घोषणा की थी, जिसका लॉन्च तिरुपति में आयोजित किया गया. यह ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जो एक्शन, भावनाओं और बलिदान से भरपूर है.
ट्रेलर में विजय देवरकोंडा सूर्या के किरदार में नजर आते हैं, जो एक जासूस है और एक गुप्त मिशन का हिस्सा है. विजय ने इस किरदार को जीवंत कर दिया है. उनकी बॉडी लैंग्वेज, अभिनय और एक्शन में आत्मविश्वास दर्शकों को बांधे रखता है.
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का ट्रेलर
ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ गहरे भावनात्मक पल भी हैं, जो फिल्म की गहराई को दर्शाते हैं. मेकर्स ने एक्स पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, 'आग और रोष के राज्य में, एक नए शासक का उदय होगा. राज्य का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है. यह क्रोध से प्रेरित, भावनाओं से प्रेरित एक कहानी है जहाँ एक आदमी अपनी नियति के लिए संघर्ष करता है. सिनेमाघरों में राज्य 31जुलाई को.'
किंगडम की कहानी श्रीलंकाई गृहयुद्ध पर बुनी गई है, जो जासूसी, भाईचारे और बलिदान की एक अनूठी कहानी प्रस्तुत करती है. ट्रेलर में विजय और सत्यदेव के किरदारों के बीच का बंधन कहानी का केंद्र बिंदु प्रतीत होता है. यह फिल्म अपने तीव्र स्वर, प्रभावशाली पैमाने और दमदार सीन के साथ दर्शकों को एक नया अनुभव देने का वादा करती है.
विजय देवरकोंडा का लुक देख हिले फैंस
फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी अहम किरदारों में हैं. किंगडम का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले एस. नागा वामसी और साई सौजन्या ने किया है. हिंदी भाषी दर्शकों के लिए फिल्म 'साम्राज्य' शीर्षक से रिलीज होगी, जिसे आदित्य भाटिया (एडवाइज मूवीज) और अतुल राजानी प्रस्तुत करेंगे.
इससे पहले, निर्माताओं ने जूनियर एनटीआर (तेलुगु), सूर्या (तमिल) और रणबीर कपूर (हिंदी) की आवाजों के साथ एक शानदार टीजर जारी किया था, जिसे कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा गया था.