menu-icon
India Daily

AI ने बदला कियारा-सिद्धार्थ का लुक, रेट्रो अंदाज देख फैंस को आई 80s के अक्षय-रवीना की याद

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर 80 के दशक के बॉलीवुड कपल वाले AI ट्रेंड को फॉलो किया है. कियारा ने सिद्धार्थ के साथ रेट्रो अंदाज में AI से बनी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों का विंटेज लुक नजर आया.

babli
Edited By: Babli Rautela
AI ने बदला कियारा-सिद्धार्थ का लुक, रेट्रो अंदाज देख फैंस को आई 80s के अक्षय-रवीना की याद
Courtesy: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या रेड कार्पेट अपीयरेंस नहीं, बल्कि 80 के दशक के बॉलीवुड अंदाज में बनाई गई उनकी एक AI तस्वीर है. कियारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ यह रेट्रो पोर्ट्रेट शेयर किया, जिसे देखने के बाद फैंस ने कपल की जमकर तारीफ की.

तस्वीर में दोनों का लुक पूरी तरह पुराने दौर के बॉलीवुड से इंस्पायर्ड नजर आ रहा है. फोटो वायरल होने के बाद एक यूजर ने उनकी तुलना अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी से कर दी.

80s के बॉलीवुड कपल दिखे कियारा-सिद्धार्थ

कियारा ने सोशल मीडिया पर AI से तैयार की गई तस्वीर शेयर की है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा डार्क एविएटर सनग्लासेस और डबल डेनिम लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं कियारा चमकीली गुलाबी ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें पफ स्लीव्स, बड़े हूप इयररिंग्स और चूड़ियां उनके रेट्रो लुक को और खास बना रही हैं.

80s AI Pic Trend - India Daily
80s AI Pic Trend - India Daily

पूरी तस्वीर में 80 के दशक के बॉलीवुड का विंटेज टच देखने को मिल रहा है. कियारा ने इस पोस्ट के साथ सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म 'द व्वान' के रोमांटिक गाने 'समझो ना' को भी जोड़ा.

फैंस ने की जमकर तारीफ

कियारा की पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की तारीफ शुरू कर दी. किसी ने उन्हें शानदार कपल बताया तो किसी ने उनके रेट्रो अवतार की तारीफ की. एक फैन ने तो कियारा और सिद्धार्थ की तुलना बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन से कर दी. इस कमेंट के बाद यह तस्वीर और भी चर्चा में आ गई.

'शेरशाह' के सेट पर करीब आए थे कियारा-सिद्धार्थ

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' के दौरान हुई थी. 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था. फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनकी बॉन्डिंग ने डेटिंग की खबरों को जरूर हवा दी थी.

कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने फरवरी 2023 में जैसलमेर में एक निजी समारोह में शादी कर ली. इसके बाद मुंबई और दिल्ली में परिवार और दोस्तों के लिए शादी का जश्न भी आयोजित किया गया.