West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

KGF के 'रॉकी भाई' के चाचा का निधन, गंभीर बीमारी से हो गई बहुत ही बुरी 'हालत'

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता हरीश राय, जिन्हें ‘केजीएफ’ में चाचा और ‘ओम’ में डॉन राय की भूमिका के लिए जाना जाता है, का थायरॉइड कैंसर से निधन हो गया. वह पिछले कई महीनों से बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में इलाज करा रहे थे.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ एक्टर हरीश राय का गुरुवार (6 नवंबर) को निधन हो गया. वह लंबे समय से थायरॉइड कैंसर से जूझ रहे थे और बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. राय की उम्र करीब 54 वर्ष थी. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, कैंसर उनके पेट तक फैल गया था, जिससे उनका शरीर कमजोर और दुबला हो गया था.

उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथियों ने गहरा शोक व्यक्त किया. हर कोई उन्हें ‘केजीएफ के चाचा’ और ‘ओम के डॉन राय’ के रूप में याद कर रहा है.

डीके शिवकुमार ने जताया शोक

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स (ट्विटर) पर हरीश राय की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, 'कन्नड़ सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक एक्टर हरीश रॉय का निधन अत्यंत दुखद है. कैंसर से पीड़ित हरीश रॉय के निधन से फिल्म उद्योग और भी गरीब हो गया है. ओम, हेलो यम, केजीएफ और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों में हरीश रॉय ने शानदार अभिनय किया और सभी का ध्यान आकर्षित किया. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार और प्रियजनों को, जो उनके जाने से दुखी हैं, यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति.' डीके शिवकुमार के इस संदेश को हजारों लोगों ने साझा किया और एक्टर के योगदान को याद किया.

उन्होंने कहा था, 'एक इंजेक्शन की कीमत 3.55 लाख रुपये है और हर 63 दिन में तीन इंजेक्शन लगते हैं. यानी एक चक्र में करीब 10.5 लाख रुपये लगते हैं. कुछ मरीजों को 17 से 20 इंजेक्शन तक लगते हैं, जिससे इलाज का खर्च लगभग 70 लाख रुपये तक पहुंच जाता है.' यह वीडियो वायरल हुआ और कई फैंस ने एक्टर की मदद के लिए हाथ बढ़ाया.