menu-icon
India Daily

'कांतारा चैप्टर 1' ने 35वें दिन भी की करोड़ों में कमाई, अब वर्ल्डवाइड 'छावा' को चटा दी धूल, जानें कितने नोट छापे?

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' का 35वें दिन भी कहर जारी है. अब फिल्म ने वर्ल्डवाइड मामले में 'छावा' को धूल चटा दी है. चलिए जानते है कि फिल्म ने कितने नोट छापे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'कांतारा चैप्टर 1' ने 35वें दिन भी की करोड़ों में कमाई, अब वर्ल्डवाइड 'छावा' को चटा दी धूल, जानें कितने नोट छापे?
Courtesy: pinterest

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' थिएटर्स में आग लगा रही है. रिलीज को एक महीना हो गया, लेकिन इसका जुनून कम होने का नाम नहीं ले रहा. दशहरा पर 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म अब 35 दिनों में भारत में 614 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर चुकी है. सबसे ताजा अपडेट में पांचवें हफ्ते के बुधवार यानी 35वें दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जो दर्शकों के प्यार को दिखाता है.

फिल्म का सफर कमाल का रहा है. पहले हफ्ते में ही यह 450 करोड़ के पार पहुंच गई थी. अब पांचवें हफ्ते में भी यह स्थिर है. पांचवें शुक्रवार को 1.85 करोड़, शनिवार को 3.6 करोड़ और रविवार को 3.65 करोड़ का कलेक्शन हुआ. उसके बाद सोमवार को करीब 1 करोड़, मंगलवार को 1.3 करोड़ और बुधवार को 1.15 करोड़ कमाए.

'कांतारा चैप्टर 1' ने 35वें दिन भी की करोड़ों में कमाई

कुल मिलाकर 35 दिनों की भारत नेट कमाई 614 करोड़ हो गई है. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन तो 841 करोड़ रुपये को पार कर चुका है, जिसमें ओवरसीज से 110 करोड़ का योगदान है. यह आंकड़े सैकनिल्क और अन्य ट्रेड रिपोर्ट्स से लिए गए हैं. इस कमाई का एक बड़ा रोचक पहलू है- 'कांतारा चैप्टर 1' ने विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर 'छावा' को धूल चटा दी. 

वर्ल्डवाइड 'छावा' को चटा दी धूल

'छावा' ने वर्ल्डवाइड 807 करोड़ रुपये कमाए थे, जो 2025 की सबसे बड़ी हिट थी. लेकिन 'कांतारा' ने न सिर्फ घरेलू बाजार में 601 करोड़ के उसके रिकॉर्ड को तोड़ दिया, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी आगे निकल गई. यह फिल्म कन्नड़ इंडस्ट्री के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि इसका बजट 'के जी एफ चैप्टर 2' या 'पठान' जैसे मसाला फिल्मों से कम था. फिर भी कंटेंट की ताकत से यह 2025 की नंबर वन फिल्म बन गई.

'कांतारा चैप्टर 1' 2022 की मूल 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जो जंगल, देवता और परंपराओं की कहानी बुनती है. ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्टर, राइटर, एक्टर सब किया. सपोर्टिंग कास्ट में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवय्या हैं. फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया. ओटीटी रिलीज के बाद साउथ में थोड़ा क्रैश हुआ, लेकिन हिंदी बेल्ट में अभी भी ठीक चल रही है.