Kesari Chapter 2 Review: 'केसरी चैप्टर 2' देख इमोशनल हुई दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, अक्षय कुमार की फिल्म की तारीफ में क्या कुछ कहा?

दिल्ली में फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुई थीं. अक्षय कुमार की 'केसरी 2' की स्क्रीनिंग के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात की और बताया कि फिल्म ने उन्हें भावुक कर दिया.

social media
Antima Pal

Kesari Chapter 2 Review: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में आयोजित की गई. स्क्रीनिंग में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं. इस फिल्म को देखकर दिल्ली सीएम भावुक हो गई और उन्होंने फिल्म की तारीफ में कई बातें कही. 

'केसरी चैप्टर 2' को देख दिल्ली सीएम हुई भावुक

अक्षय कुमार 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले है. यह करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है. फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी लीड रोल में हैं. यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की रियल लाइफ की घटना और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सी शंकरन नायर द्वारा लड़ी गई कानूनी लड़ाई पर आधारित है. फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों का काफी ध्यान खींचा है. 

अक्षय कुमार के अच्छे दोस्त और असिन के पति राहुल शर्मा ने भी 'केसरी 2' के लिए एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म ने उन्हें बहुत इंप्रेस किया है. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार की हकदार है. बता दें कि 'केसरी 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' 18 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एडवांस टिकट बिक्री शुरू हो गई है.