T20 World Cup 2026

KBC 15: अमिताभ बच्चन का आखिरी सलाम, बिग बी के आखिरी एपिसोड का VIDEO देखकर आप भी रो पड़ेंगे

KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 29 दिसंबर को खत्म हो गया. इस सीजन में कई कंटेस्टेंट्स ने लाखों-करोड़ों रुपये जीते. अमिताभ बच्चन ने आखिरी एपिसोड में नम आंखों से दर्शकों को अलविदा कहा.

Antriksh Singh

KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 खत्म हो गया. इस सीजन में कई लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपये जीते. अमिताभ बच्चन इस शो को कई सालों से होस्ट कर रहे हैं. उन्होंने आखिरी एपिसोड में नम आंखों से दर्शकों को अलविदा कहा.

सोनी टीवी पर आने वाला कौन बनेगा करोड़पति शो बहुत लोकप्रिय है. हर साल लोग इस शो का इंतजार करते हैं. अमिताभ बच्चन इस शो की खासियत हैं. उन्होंने पिछले 23 सालों में इस शो के एक सीजन को छोड़कर सभी सीजन होस्ट किए हैं.

केबीसी-15 सीजन समाप्त

अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के हर एपिसोड को खास बना देते हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते हैं और कंटेस्टेंट्स के साथ हंसी-मजाक करते हैं.

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15, 29 दिसंबर को खत्म हो गया.  ये सीजन 14 अगस्त 2023 को शुरू हुआ था. अमिताभ बच्चन ने आखिरी एपिसोड में नम आंखों से दर्शकों को अलविदा कहा. उन्होंने कहा कि कल से यह मंच नहीं सजेगा. वह इस शो से बहुत प्यार करते हैं और यह उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा है.

भावुक करने वाला वीडियो

अमिताभ बच्चन ने कहा, "तो देवियों-सज्जनों अब हम जा रहा हैं. कल से ये मंच नहीं सजेगा. कल से हम यहां नहीं आएंगे. न तो कहने की हिम्मत हो पाती है और ना ही मन होता है. मैं अमिताभ बच्चन, इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं शुभरात्रि."

इस तरह, अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति से विदाई ली.

 

केबीसी-15 सीजन का पहला करोड़पति कौन

जसकरण इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं. उनकी उम्र मात्र 21 साल है. वहीं किड्स स्पेशल एपिसोड में 12 साल के मयंक भी करोड़पति बने हैं. वे सबसे कम उम्र के प्रतिभागी रहे हैं जो शो के विजेता बने.

बिग बी अगली फिल्म कौन सी है

बिग बी का अगला बड़ा फिल्म प्रोजेक्ट कल्कि 2898 है, जिसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. बिग बी और प्रभास की यह पहली फिल्म है. लेकिन दीपिका उनके साथ फिल्म पीकू में साथ में काम कर चुकी हैं.