अंबानी पार्टी में केटी पेरी से लेकर गुरु रंधावा का जलवा, ओरी और रणवीर सिंह ने भी लगाए जबरदस्त ठुमके
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की डेट का ऐलान हो चुका है लेकिन उससे पहले दोनों की प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
Anant Ambani-Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की डेट का ऐलान हो चुका है. दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री वेडिंग चल रही है जहां कई सितारों ने शिरकत ली है. मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे और होने वाली बहू की दूसरी प्री वेडिंग 29 अप्रैल से 1 जून तक रखी है जिसमें हॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर कैटी पैरी की भी परफॉर्मेंस है.
आपको बता दें धीरे-धीरे इनके प्री वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सामने आना शुरू हो गए हैं. कैटी पैरी की परफॉर्मेंस को देख वहां हर कोई झूमता नजर आया. वहीं गुरु रंधावा ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने क्रूज की झलक दिखाई है. इनकी ये दूसरी प्री वेडिंग पार्टी इटली से लेकर फ्रांस तक पहुंची. बीच समंदर की लहरों पर 5 सितारा सेलिब्रिटी एसेंट नाम के क्रूज पर ये पार्टी आयोजित की गई.
Also Read
गुरु की Performance
वहीं इस पार्टी में गुरु रंधावा ने भी जान डाल दी, उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. गुरु की Performance का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ओरी और रणवीर सिंह खुशी से झूम रहे हैं. एक्साइटमेंट में रणवीर ने ओरी को गोदी में ही उठा लिया.
अब इस वीडियो को देख यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने बोला कि कैटी पैरी से ज्यादा एनर्जी तो रणवीर सिंह की है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा वाह क्या परफॉर्मेंस है. तीसरे यूजर ने बोला कैटी पैरी कितनी सुंदर है. वहीं चौथे यूजर का कहना है कि ओरी बाबा का तो अलग अंदाज ही है. हर फंक्शन में ओरी बाबा ऑन टाइम पहुंच जाते हैं.