तब्बू की 'चांदनी बार 2' में नजर आएंगी कटरीना कैफ? एक्ट्रेस की बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ को साल 2001 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म 'चांदनी बार' के सीक्वल के लिए विचार किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि 'चांदनी बार 2' की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसकी स्टारकास्ट को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है.

X
Antima Pal

Katrina Kaif Come Back: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. खबरों की मानें तो कटरीना जल्द ही एक चर्चित फिल्म के सीक्वल के जरिए सिनेमाघरों में वापसी कर सकती हैं. इस खबर ने उनके चाहने वालों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है.

तब्बू की 'चांदनी बार 2' में नजर आएंगी कटरीना कैफ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ को साल 2001 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म 'चांदनी बार' के सीक्वल के लिए विचार किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि 'चांदनी बार 2' की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसकी स्टारकास्ट को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

तब्बू का देखने को मिल सकता है दमदार अंदाज

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में तब्बू के भी नजर आने की संभावना जताई जा रही है. अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को एक बार फिर तब्बू का दमदार अंदाज देखने को मिल सकता है. वहीं कटरीना कैफ का इस फिल्म से जुड़ना इसे और भी खास बना सकता है.


आधिकारिक ऐलान का फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का निर्देशन अजय बहल कर सकते हैं. फिलहाल प्रोजेक्ट से जुड़ी कई जानकारियां गोपनीय रखी गई हैं, लेकिन इंडस्ट्री में इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. कटरीना की वापसी की अटकलों ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है और फैंस आधिकारिक ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बता दें कि 'चांदनी बार' का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था. यह फिल्म अपने दौर की सबसे चर्चित और सराही गई फिल्मों में शामिल रही थी. क्राइम ड्रामा पर आधारित इस कहानी में मुंबई की अंधेरी दुनिया और बार डांसर्स की जिंदगी की कड़वी सच्चाइयों को दिखाया गया था.

मुमताज नाम की युवती का निभाया था किरदार

फिल्म में तब्बू ने मुमताज नाम की युवती का किरदार निभाया था, जो परिस्थितियों के चलते बार डांसर बनने को मजबूर हो जाती है. उनकी शानदार अदाकारी को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कटरीना कैफ वाकई 'चांदनी बार 2' का हिस्सा बनती हैं या नहीं. फिलहाल फैंस को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जो इस पूरे मामले से पर्दा उठा सकती है.