Bigg Boss 20 BRICS 2026

कैटरीना कैफ को डांस में बताया गया था जीरो, फिर 'शीला की जवानी' गाने से कैसे बनीं क्वीन? बॉस्को-फराह ने खोला राज

कैटरीना कैफ आज अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. उनकी कई गाने जैसे 'शीला की जवानी', 'चिकनी चमेली' और 'काला चश्मा' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं. लेकिन शुरुआत में उनका सफर इतना आसान नहीं था.

Pinterest
Antima Pal

Katrina Kaif in Sheila Ki Jawani: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. उनकी कई गाने जैसे 'शीला की जवानी', 'चिकनी चमेली' और 'काला चश्मा' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं. लेकिन शुरुआत में उनका सफर इतना आसान नहीं था. हाल ही में कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया है.

जब कैटरीना को डांस में बता दिया था जीरो

बॉस्को और सीजर के पॉडकास्ट में फराह खान भी शामिल हुईं. बातचीत के दौरान फराह ने बताया कि शीला की जवानी उनका सबसे सस्ता गाना था. उन्होंने इसे सिर्फ 10 लड़कों और कैटरीना के साथ शूट किया था. बॉस्को ने कहा कि यह गाना कैटरीना के करियर के लिए गेम चेंजर साबित हुआ. फराह ने सहमति जताते हुए बताया कि उस समय लोग नहीं जानते थे कि कैटरीना इतनी अच्छी डांस कर सकती हैं. उन्होंने पहले 'टच मी' और 'जस्ट चिल' जैसे गाने किए थे, लेकिन डांसर के रूप में उनकी पहचान नहीं थी.



इसी दौरान बॉस्को ने एक पुरानी बात याद की. उन्होंने बताया कि कैटरीना की शुरुआत में एक कोरियोग्राफर ने उन्हें बहुत अपमानित किया था. कोरियोग्राफर ने साफ कहा था- 'आप डांस में जीरो हो, इसलिए छोड़ देना चाहिए.' बॉस्को के मुताबिक कैटरीना ने बहुत मेहनत की थी, लेकिन ये बात सुनकर उनके अंदर गुस्सा और जोश दोनों आ गया होगा.

'शीला की जवानी' गाने से बनीं क्वीन

फराह खान इस बात को सुनकर हैरान रह गईं. उन्होंने कहा कि कैटरीना कभी जीरो नहीं रहीं होंगी. शायद वे 4 या 5 नंबर पर थीं. लेकिन 'शीला की जवानी' के बाद वे 9 या 10 बन गईं. उसके बाद 'चिकनी चमेली' और 'काला चश्मा' जैसे हिट गाने आए. बॉस्को और सीजर भी इस बात से सहमत थे कि कैटरीना उस गाने में कमाल की थीं.