Sunjay Kapoor Death: करिश्मा कपूर के एक्स-पति संजय कपूर का निधन, अचानक हुआ हार्ट अटैक
Sunjay Kapoor Death: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि इनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है.
Sunjay Kapoor Death: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि इनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. खबरों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वह पोलो खेल रहे थे. वर्तमान में संजय की शादी प्रिया सचदेव के साथ हुई थी. इनकी मौत की खबर सुन हर तरफ शोक की लहर है.
अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने एक्स पर एक पोस्ट में निधन की पुष्टि की और अपना दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा- @sunjaykapur के निधन पर गहरा दुख हुआ. आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया. यह बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहयोगियों @sonacomstar के प्रति गहरी संवेदना है... ओम शांति. देखें पोस्ट-
Also Read
- 21 साल पहले इस एक्ट्रेस की हुई थी प्लेन क्रैश में मौत, आज भी फैंस करते हैं याद
- Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश से दुखी सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला, बोले- 'ये खुशी का समय नहीं...'
- The Bengal Files Teaser: बंगाल के अनकहे सच को उजागर करेगी फिल्म, रोंगटे खड़े कर देगा 'द बंगाल फाइल्स' का टीजर
करिश्मा कपूर और संजय की शादी 2003 में हुई थी. हालांकि, इनकी शादी में काफी मुश्किलें आने लगी और रिश्ता खराब हो गया. 2014 में उनका तलाक हो गया. करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान.