42 की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, घर में आया नन्हा राजकुमार, फैंस को दिखाई झलक
करिश्मा तन्ना अपनी मां बनने की खुशी में डूबी हुई हैं. 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा ने पहले बेटे का स्वागत किया है.
Karishma Tanna Welcomes Baby Boy: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनी मां बनने की खुशी में डूबी हुई हैं. 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा ने पहले बेटे का स्वागत किया है. इस खास मौके पर करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर खुशी का ऐलान करते हुए लिखा- 'Our greatest blessing is here.'
42 की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना
करिश्मा ने अपने पोस्ट में लिखा- 'गुरु पूर्णिमा के पावन दिन हमारे घर आशीर्वाद आया है. 29 जुलाई 2026. हमारे दुनिया में स्वागत है छोटे मेहमान- करिश्मा और वरुण.' एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म की खुशी साझा करते हुए लिखा कि ये उनके जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है.
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने इसी साल अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी. दोनों की शादी फरवरी 2022 में हुई थी. लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई उनकी दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर परिवार पूरा कर लिया.
Also Read
फैंस और दोस्तों ने दी बधाई
करिश्मा की मां बनने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, फैंस और सेलेब्रिटीज की शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया. खुशी कपूर, अंजलि आनंद, सोनल चौहान, अनुष्का रंजन, वामिका गब्बी समेत कई सेलेब्स ने कमेंट्स करके नई मां-बाप को बधाई दी. फैंस भी पोस्ट पर ढेर सारे दिल और बेबी इमोजी शेयर कर रहे हैं.
कई शोज से बनाई पहचान
42 साल की उम्र में मां बनना करिश्मा के लिए बेहद खास है. करिश्मा तन्ना टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी' और कई वेब सीरीज में उन्होंने अपनी मेहनत और परफॉर्मेंस से जगह बनाई है. शादी के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को परिवार को समर्पित करने का फैसला किया और अब पूरा परिवार पूरा हो गया है. वरुण बंगेरा बिजनेसमैन हैं और दोनों की जोड़ी फैंस को हमेशा पसंद आई है.