menu-icon
India Daily

Kareena Kapoor: जेह की हरकत देख भड़के यूजर्स ने करीना की लगाई क्लास, कहा- इसको थोड़े संस्कार सिखाओ

Kareena Kapoor: तैमूर और जेह की क्यूट हरकतें भी कैमरे में कैप्चर हो जाती हैं जिसको नेटिजन्स काफी पसंद करते हैं.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Kareena Kapoor: जेह की हरकत देख भड़के यूजर्स ने करीना की लगाई क्लास, कहा- इसको थोड़े संस्कार सिखाओ

हाइलाइट्स

  • जेह की हरकतों पर भड़के फैंस

नई दिल्ली: करीना कपूर अक्सर जब भी अपने परिवार के साथ बाहर स्पॉट होती हैं तो पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, ऐसे में कई बार तैमूर और जेह की क्यूट हरकतें भी कैमरे में कैप्चर हो जाती हैं जिसको नेटिजन्स काफी पसंद करते हैं. अब इस बीच एक वीडियो और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं जिसमें बेबो के छोटे लाडले जेह गुस्सा करते दिख रहे हैं.

जेह की हरकतों पर भड़के फैंस

जी हां, वीडियो में दिख रहा है कि करीना खड़ी हैं और जेह उतरते हैं और वह गुस्से में हाथ में कपड़े कागज को फेंक देते हैं और अंदर चले जाते हैं, उनकी इस क्यूटनेस को देख आपका दिल भी गद-गद हो उठेगा. हालांकि, कुछ लोगों को जेह की यह हरकत पसंद नहीं आई और वह करीना कपूर को इसके लिए ज्ञान देते दिखें.

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा बदतमीज बच्चा इन शॉर्ट.., वहीं एक यूजर ने कहा कि यह बिल्कुल भी क्यूट नहीं था. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा करीना को अपने बच्चे को मैनर्स सिखाना चाहिए. वहीं कुछ ने इसका बचाव करते हुए कहा कि जेह एक छोटा बच्चा है इसको जज न करें. 

इससे पहले भी करीना के बेटों की कई हरकतें कैमरे में कैद हुईं हैं. इससे पहले बेबो के बड़े बेटे तैमूर भी कैमरे के सामने गुस्सा करते दिखे हैं जिसके बाद एक्ट्रेस को लोगों ने काफी ट्रोल किया था.