IPL 2026

तैमूर और जेह को लेकर लियोनल मेसी से मिलने निकलीं करीना कपूर खान, फोटो में देखें 'बेबो' की एक्साइटमेंट

करीना कपूर खान ने कन्फर्म कर दिया है कि वह मुंबई में फुटबॉल लेजेंड लियोनेल मेसी से मिलने वाली हैं. बड़ी मुलाकात से पहले उनके बेटे तैमूर और जेह मेसी और अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर बेहद उत्साहित नजर आए.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े नामों में शामिल लियोनेल मेसी रविवार 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचे. वह अपने बहुप्रतीक्षित GOAT इंडिया टूर 2025 के तीसरे चरण के तहत शहर आए हैं. मेसी के भारत दौरे को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और मुंबई में उनके आगमन ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक लियोनेल मेसी अपने इंटर मियामी टीम के साथी लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल के साथ शाम करीब पांच बजे वानखेड़े स्टेडियम पहुंच सकते हैं. यहां उनके सम्मान में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. इस इवेंट में खेल और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.

करीना कपूर खान की मुलाकात हुई कन्फर्म

मुंबई टूर से पहले ही खबरें सामने आ रही थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान लियोनेल मेसी से मुलाकात कर सकती हैं. अब खुद करीना ने इन रिपोर्ट्स पर मुहर लगा दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर कर यह साफ कर दिया कि यह मुलाकात होने वाली है.

Kareena kapoor Khan -India Daily Instagram

करीना कपूर खान ने अपने बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की. इस फोटो में दोनों बच्चे फुटबॉल के लिए अपना उत्साह दिखाते नजर आए. तैमूर ने मेसी दस नंबर की जर्सी पहनी हुई थी, जबकि जेह अर्जेंटीना दस नंबर की जर्सी में दिखाई दिए.

फोटो ने जीता फैंस का दिल

तस्वीर में करीना अपने दोनों बेटों का हाथ पकड़े खड़ी नजर आईं. तीनों कैमरे के सामने साथ में पोज देते दिखे. इस फोटो ने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस का दिल जीत लिया. लोगों को बच्चों का फुटबॉल लुक और करीना का सादगी भरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.

इस खास मौके पर करीना कपूर खान बेहद स्टाइलिश नजर आईं. उन्होंने स्कर्ट के साथ ब्राउन रंग का ब्लेजर पहना हुआ था. उनका यह लुक पूरी तरह बॉस लेडी वाइब्स दे रहा था. सादगी और एलिगेंस के इस कॉम्बिनेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करीना का फैशन सेंस हमेशा चर्चा में क्यों रहता है.

पोस्ट में दिखी एक्साइटमेंट

करीना ने इस फोटो के साथ ज्यादा कुछ नहीं लिखा. उन्होंने सिर्फ एक ब्राउन हार्ट जोड़कर अपने जज्बात जाहिर किए. हालांकि शब्द कम थे लेकिन तस्वीर ने साफ बता दिया कि यह दिन उनके और उनके बच्चों के लिए कितना खास है.

करीना कपूर खान कई बार यह बात साझा कर चुकी हैं कि उनके बेटे तैमूर और जेह फुटबॉल के बड़े फैन हैं. खासतौर पर लियोनेल मेसी को लेकर दोनों बच्चों में अलग ही दीवानगी है. ऐसे में अपने फेवरेट खिलाड़ी से मिलने का मौका मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.