'3.5 करोड़ की ओपनिंग देकर मांगते हैं 35 करोड़ रुपये,' किस हीरो पर भड़के हैं करण जौहर?
करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री के वो शख्स हैं जिन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं. इनकी हर फिल्म के लोग दीवाने हैं और हर एक्टर एक बार तो करण जौहर के साथ काम करना चाहता है, अभी हाल ही में डायरेक्टर ने इंडस्ट्री में कुछ एक्टर्स के बारे में बात करते हुए कहा कि वो मोटी रकम मांगते हैं.
करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री के वो शख्स हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों में काम देकर कई एक्टर को सुपरस्टार बनाया है. हालांकि, वो बात अलग है कि समय-समय पर उन्हें नेपोटिज्म को बढ़ावा देने की बात के लिए ट्रोल किया जाता है. इनकी फिल्मों में काम करने का हर किसी का सपना होता है. अब ऐसे में उन्होंने इंडस्ट्री में कुछ एक्टर्स के बारे में बात करते हुए कहा कि वो मोटी रकम मांगते हैं लेकिन फिल्म पर्दे पर उसका आधा भी नहीं कमा पाती है.
करण जौहर ने अभी हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स की बढ़ती डिमांड के बारे में बात किया है. उन्होंने कहा कि अक्सर फिल्म स्टार्स 35 करोड़ रुपये बतौर फीस मांगते हैं. लेकिन उनकी फिल्म ओपनिंग ही काफी कम करती है. आज कल महंगाई काफी ज्यादा बढ़ रही है. हिंदी सिनेमा के 10 ऐसे एक्टर्स जो कि सूरज, चांद और धरती मांग रहे हैं. इसलिए आप उन्हें इतने पैसे देते हैं फिर फिल्म के अपने अलग खर्चे होते हैं इसको बनाने में काफी ज्यादा कीमत जाती है.
करण ने कही ये बात
करण ने आगे कहा- 'जो फिल्म स्टार्स 35 करोड़ रुपये की डिमांड करते हैं, उनकी फिल्म 3.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग करती है. यह मैथ कैसे काम कर रही पता नहीं लेकिन फिर भी आपको फिल्म बनानी पड़ेगी क्योंकि आपको अपना पेट भी पालना है.
करण बोले, 'अगर जवान-पठान जैसी फिल्में हिट रही इसका ये मतलब नहीं है कि आप सिर्फ एक्शन फिल्में ही बनाओ आपको हर जोनर की फिल्में बनानी चाहिए. लेकिन इस बीच अगर लव स्टोरी चल गई तो ये तो वही बात हो गई कि हम बिना सिर वाली मुर्गियों की तरह भाग रहे हैं. आजकल दर्शकों की पसंद भी लिमिट हो गई है और वह अब कुछ ही चीजों को देखना चाहते हैं.