करण जौहर को हो रहा है FOMO, शूटिंग के चलते नहीं देख पा रहें धुरंधर 2, जताया दुख

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने माना है कि उन्हें धुरंधर 2 को लेकर FOMO हो रहा है. शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वह अभी तक फिल्म नहीं देख पाए हैं, लेकिन इसकी चर्चा ने उनकी उत्सुकता बढ़ा दी है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में एक दिलचस्प बात शेयर की है. उन्होंने बताया कि उन्हें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर FOMO हो रहा है. FOMO यानी कुछ छूट जाने का डर, जो इस समय करण को इस फिल्म के लिए महसूस हो रहा है. करण जौहर ने खुलासा किया कि वह अभी तक फिल्म नहीं देख पाए हैं. इसकी वजह उन्होंने अपनी शूटिंग बताई, जो किसी दूरदराज इलाके में चल रही है जहां कोई सिनेमाघर नहीं है. इसी कारण वह इस बहुचर्चित फिल्म को देखने से वंचित रह गए हैं.

करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को लेकर अपनी भावना साझा की. उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं और जल्दी ही इसे देखना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर जो चर्चा हो रही है, उसने उनकी उत्सुकता और बढ़ा दी है.

इंडस्ट्री के सपोर्ट पर जताया गर्व

करण जौहर ने इस बात पर भी खुशी जताई कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग धुरंधर 2 का खुलकर समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने लिखा कि किसी भारतीय फिल्म के लिए इस तरह का एकजुट प्यार देखना बेहद सुकून देने वाला है.

Dhurandhar 2 -India Daily Instagram

धुरंधर 2 को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह अहम किरदार में हैं, जो हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आते हैं. फिल्म की कहानी कराची के अंडरवर्ल्ड और खुफिया ऑपरेशन्स के इर्द गिर्द घूमती है. इसमें आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जबरदस्त प्रदर्शन

धुरंधर 2 ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म भारत में 369 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और दुनिया भर में तेजी से आगे बढ़ रही है. यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रही हैं. महेश बाबु ने इसे शानदार बताया, जबकि अल्लु अर्जुन ने इसे स्वैग के साथ देशभक्ति कहा. वहीं अनुपम खेर ने फिल्म का समर्थन करते हुए आलोचकों को जवाब दिया.