menu-icon
India Daily

न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी को प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई, बोलीं- 'आपने इतिहास रच दिया'

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो अब अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती हैं, ने न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर चुने गए ज़ोहरान ममदानी को बधाई दी है. प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी खुशी शेयर की और सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट के साथ उनकी जीत का जश्न मनाया.

antima
Edited By: Antima Pal
न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी को प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई, बोलीं- 'आपने इतिहास रच दिया'
Courtesy: pinterest

अमेरिका में बस चुकीं बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने भाव से सुर्खियां बटोर ली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी को दिल से बधाई दी. जोहरान, जो भारतीय मूल के हैं, न्यूयॉर्क के 111वें मेयर बने हैं. वे शहर के पहले मुस्लिम मेयर हैं और मात्र 34 साल की उम्र में सबसे युवा मेयर चुने गए.

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके भाषण की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जोहरान मामदानी को बधाई! न्यूयॉर्क सिटी के 111वें मेयर! इतिहास रच दिया. मीरा नायर को भी बधाई.' मीरा नायर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक हैं और जोहरान उनके बेटे हैं. यह संदेश प्रियंका की खुशी को साफ दिखाता है.

न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी को प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

जोहरान ममदानी की जीत ने अमेरिकी राजनीति में नई लहर ला दी है. 4 नवंबर 2025 को हुए चुनाव में उन्होंने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट के तौर पर जबरदस्त परफॉर्म किया. पूर्व गवर्नर एंड्र्यू क्यूमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा को पीछे छोड़ते हुए उन्हें 50.4 फीसदी वोट मिले. उनकी कैंपेन का फोकस शहर को सस्ता बनाना था- जैसे मुफ्त बसें, बच्चों के लिए फ्री चाइल्डकेयर और किराए पर फ्रीज. युवा वोटरों ने उनका खूब साथ दिया.

Priyanka Chopra Post
Priyanka Chopra Post instagram

एग्जिट पोल्स के मुताबिक 45 साल से कम उम्र के वोटरों में उन्हें 43 फीसदी का लीड मिला. कुल 20 लाख से ज्यादा वोट पड़े, जो 1969 के बाद सबसे ज्यादा है. जोहरान का जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ. उनके पिता महमूद ममदानी एक मार्क्सवादी विद्वान हैं, जबकि मां मीरा नायर 'साल्मन फिश' और 'मॉनसून वेडिंग' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं.

पांच साल की उम्र में परिवार दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन चला गया. दो साल बाद वे न्यूयॉर्क पहुंचे. क्वींस से स्टेट असेंबली मेंबर रह चुके जोहरान ममदानी ने अपनी कैंपेन में सोशल मीडिया का कमाल दिखाया. छोटे-छोटे वीडियो में वे स्ट्रीट फूड की कीमतों पर बात करते नजर आए. उनकी जीत को प्रगतिशील नेताओं ने सराहा.