Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'मुझे होमोसेक्शुअल लोग पसंद हैं...', आखिर ऐसा क्यों बोलने लगीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने होमोसेक्शुअल पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि उन्हें होमोसेक्शुअल लोग पसंद है लेकिन उन्हें वो लोग नहीं पसंद जो अपनी पहचान छिपाते हैं. जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा?

Social Media
India Daily Live

कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर देश-विदेश में चल रहे मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं. इन दिनों देश में ओलंपिक खेलों की काफी चर्चा चल रही है. अभी हाल ही में कंगना ने महिला-'पुरुष' बॉक्सिंग मैच विवाद पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस विवाद पर अपनी टिप्पणी की है. कंगना ने इस पोस्ट पर होमोसेक्शुअल को लेकर बात की है. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- तो बेसिकली वोक रिलेशनशिप (होमोसेक्शुअल रिलेशनशिप) होने के लिए एक पार्टनर को मेल और दूसरे को फीमेल रोल निभाना काफी जरूरी है. वे वही मेल-फीमेल का रोल निभाना पसंद करते हैं साथ ही नॉर्मल महिला को मसक्युलिन बनना और पुरुष को फेमनिजम के नाम पर जनाना बनना... अजीब है.

कंगना ने कही ये बात

ईमानदारी से कहूं तो मुझे होमोसेक्शुअल लोग अच्छे लगते हैं. मेरे कई दोस्त है जो होमोसेक्शुअल है और वह काफी टैलेंटेड है और इसी के दम पर वो कमा रहे हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें दूसरे को स्वीकारने के लिए किसी की नकल करने की जरूरत है. मुझे लगता है जो लोग जैसे हैं वैसे ही रहे तो ज्यादा अच्छा है.

कंगना ने आगे कहा- कि उन्हें महिला या पुरुष के नकली कॉपी बनने की जरुरत नहीं है, वो जैसे हैं वैसे ही उन्हें सामने आना चाहिए. उनको जैसा भगवान ने बनाया है वैसे ही उन्हें खुद को दिखाना भी चाहिए. उन्हें अपने असली रूप से मुंह मोड़ने की जरुरत नहीं है. उन्हें हर क्षेत्र में चमक लाने पर विश्वास करना चाहिए, ना कि उन्हें घटिया या सेक्सुअल बनना चाहिए.