'पैरेंट्स की कमाई पर पलती हैं...', नई जनरेशन की महिलाओं को कंगना रनौत ने बताया 'गटर छाप'; मचा बवाल
कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. उन्होंने नई पीढ़ी की युवा हिंदू महिलाओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'गटर छाप' और 'जनरेशन गटर' जैसे शब्दों से नवाजा है.
Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. उन्होंने नई पीढ़ी की युवा हिंदू महिलाओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'गटर छाप' और 'जनरेशन गटर' जैसे शब्दों से नवाजा है. कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लिखकर कहा कि ये लड़कियां शराब पीती हैं, ड्रग्स लेती हैं, माता-पिता की कमाई पर पलती हैं और बिना जिम्मेदारी के आजादी का दिखावा करती हैं.
नई जनरेशन की महिलाओं को कंगना रनौत ने बताया 'गटर छाप'
कंगना ने लिखा- 'युवा हिंदू महिलाओं के लिए सबसे शर्मनाक बात ये है कि वे उन आजाद करियर वाली महिलाओं की नकल करना चाहती हैं. असली आजाद महिलाएं बागी फैसले खुद लेती हैं, जिम्मेदारियां संभालती हैं और ये सब अपने दम पर करती हैं, परिवार की कमाई पर नहीं.' उन्होंने आगे कहा कि ये नई पीढ़ी न पढ़ाई में अच्छी है, न खूबसूरत और न ही इनकी सोच सही है. इनके पास समाज को देने के लिए कुछ नहीं है, फिर भी ये शराब, ड्रग्स और कई लोगों के साथ संबंध बनाने का गर्व से प्रदर्शन करती हैं.
कंगना ने इन्हें 'गटर पीढ़ी' का नाम दिया. उन्होंने लिखा- 'ये बिना आजाद हुए आजादी के लिए लड़ती रहती हैं और मां-बाप की कमाई उड़ाती हैं. आजाद जिंदगी कमानी पड़ती है, बिना जिम्मेदारी के नहीं.'
Also Read
लोगों का गुस्सा
कंगना के इस बयान से सोशल मीडिया पर भारी आलोचना शुरू हो गई है. कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि एक अभिनेत्री होने के नाते वो दूसरी महिलाओं को इस तरह नीचा दिखाने का अधिकार किसने दिया. कुछ ने लिखा कि कंगना खुद भी तो परिवार से बाहर निकलकर आई हैं, फिर दूसरों पर आरोप क्यों? वहीं कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया और कहा कि कंगना सच्चाई बोल रही हैं.