T20 World Cup 2026

ईरान-इस्राइल जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार, एक्टर ने ट्वीट कर जताई चिंता, बोले- 'बहुत खतरनाक स्थिति'

कमाल आर खान यानी KRK ने सोशल मीडिया पर एक चिंताजनक अपडेट शेयर किया है. 1 मार्च को उन्होंने X पर पोस्ट किया कि दुबई में मिसाइल और ड्रोन हमलों की वजह से उनके परिवार ने पूरी रात नींद नहीं ली.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के विवादित एक्टर और सेल्फ-प्रोक्लेम्ड फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यानी KRK ने सोशल मीडिया पर एक चिंताजनक अपडेट शेयर किया है. 1 मार्च को उन्होंने X पर पोस्ट किया कि दुबई में मिसाइल और ड्रोन हमलों की वजह से उनके परिवार ने पूरी रात नींद नहीं ली. उन्होंने लिखा- 'मेरा परिवार पूरी रात सो नहीं सका क्योंकि दुबई में मिसाइल और ड्रोन के ब्लास्ट की आवाजें आ रही थीं. शहर के सभी निवासियों के लिए ये बहुत खतरनाक स्थिति है.'

ईरान-इस्राइल जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार

यह पोस्ट पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आई है. अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर बड़े हमले किए, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबरें आईं. इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल और गल्फ देशों पर मिसाइल व ड्रोन अटैक किए. दुबई, दोहा, मनामा और अबू धाबी जैसे शहरों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. कई जगहों पर धुआं उठता दिखा और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गए.

KRK, जो अपनी पत्नी अनीता और बच्चों के साथ दुबई में हैं, ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने बताया कि ब्लास्ट की तेज आवाजों से घर हिल रहा था और परिवार डर के मारे जागता रहा. हाल ही में उन्होंने परिवार की एक दुर्लभ फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वे सुरक्षित दिख रहे थे, लेकिन अब हालात और बिगड़ गए हैं. KRK ने लिखा कि ये स्थिति सभी निवासियों के लिए डरावनी है.

अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानें पूरी तरह बंद

इस संघर्ष से गल्फ क्षेत्र में हाहाकार मच गया है. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी गईं. सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसल हुईं और कई डिले हो गईं. ईरान, इराक, कुवैत, इज़राइल और बहरीन के ऊपर का एयरस्पेस खाली दिख रहा है. कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने फ्लाइट्स रूट बदल दीं या सस्पेंड कर दीं. UAE की सरकार ने ईरान के हमलों की निंदा की और इसे गंभीर खतरा बताया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने UAE पर 137 मिसाइल और 209 ड्रोन दागे, जिनमें से ज्यादातर को इंटरसेप्ट कर लिया गया, लेकिन कुछ जगहों पर नुकसान हुआ. जेबेल अली पोर्ट और पाम जुमेराह जैसे इलाकों में धुआं और आग की खबरें आईं. KRK लंबे समय से सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते रहे हैं. इस घटना पर उनकी पोस्ट वायरल हो रही है, क्योंकि दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर में भी अब डर का माहौल है. लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्दी शांति बहाल हो. KRK ने भगवान से सुरक्षा की दुआ मांगी है.