West Bengal Assembly Election 2026

Kalki 2: कल्कि 2 को लेकर बड़ा अपडेट, प्रभास फिर बनेंगे भैरवा, कब शूरु होगी शूटिंग?

कल्कि 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रभास जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे और भैरवा के रूप में वापसी करने वाले हैं. फिल्म में कास्ट को लेकर भी बड़े बदलाव की चर्चा है.

X
Babli Rautela

मुंबई: सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जब भी प्रभास किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आते हैं, तो फैंस की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं. अब उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि का सीक्वल यानी कल्कि 2 को लेकर फिर चर्चा जोरो में है. लंबे इंतजार के बाद फिल्म को लेकर ऐसा अपडेट आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. कल्कि 2898 AD में प्रभास ने भैरवा का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब खबर है कि वह फिर उसी दमदार अंदाज में वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म के सीक्वल में उनका रोल और भी बड़ा और अहम होने वाला है, जिससे कहानी और ज्यादा रोमांचक बनने की उम्मीद है.

कल्कि के सिक्वल की शूटिंग पर बड़ा अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद के बाहरी इलाके में फिल्म के लिए एक विशाल सेट तैयार किया गया है. जल्द ही नए शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी, जिसमें फिल्म के अहम हिस्सों को शूट किया जाएगा. बताया जा रहा है कि प्रभास मई में तय तारीखों के अनुसार शूटिंग में शामिल होंगे.

बता दें की इस फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. अमिताभ बच्चन और कमल हासन फिल्म के कुछ जरूरी हिस्सों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. इन दोनों दिग्गजों की मौजूदगी फिल्म को और भी खास बना देती है.

कौन लेगा फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह?

बता दें की पिछली फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन इस बार खबरें हैं कि वह सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी जगह साई पल्लवी को कास्ट किया जा सकता है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

इसके साथ ही बता दें की प्रभास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. वह अपनी अपकमिंग की फिल्म फौजी की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और जल्द ही स्पिरिट की शूटिंग भी शुरू करेंगे. उनकी पिछली फिल्म राजा साब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, ऐसे में अब उनकी आने वाली फिल्मों से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.