Jolly LLB 3 Trailer: मेरठ या कानपुर कहां रिलीज होगा 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर, 'जज' ने सुनाया फैसला, रिलीज डेट भी कर दी रिवील
बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर रिलीज होने की तारीख और जगह सामने आ गई है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर इस कोर्टरूम ड्रामा के ट्रेलर का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. मेकर्स ने एक मजेदार वीडियो के जरिए बताया कि ट्रेलर 10 सितंबर 2025 को मेरठ और कानपुर दोनों शहरों में लॉन्च होगा.
Jolly LLB 3 Trailer: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर रिलीज होने की तारीख और जगह सामने आ गई है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर इस कोर्टरूम ड्रामा के ट्रेलर का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. मेकर्स ने एक मजेदार वीडियो के जरिए बताया कि ट्रेलर 10 सितंबर 2025 को मेरठ और कानपुर दोनों शहरों में लॉन्च होगा. फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
हाल ही में शेयर किए गए एक प्रोमो वीडियो में अक्षय कुमार (जगदीश्वर मिश्रा) और अरशद वारसी (जगदीश त्यागी) जज सुंदर लाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) के सामने ट्रेलर लॉन्च की जगह को लेकर मजेदार बहस करते नजर आए. अक्षय ने कानपुर को बेहतर बताया, तो अरशद ने मेरठ का पक्ष लिया। इस बीच जज त्रिपाठी ने फैसला सुनाया कि फैंस की मांग को देखते हुए ट्रेलर दोनों शहरों में एक साथ रिलीज होगा. इस अनोखे अंदाज ने फिल्म की हाइप को और बढ़ा दिया है.
Also Read
- The Conjuring Last Rites: 'द कन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' को छोड़ा पीछे
- Comedian Zakir Khan: 'एक साल से बीमार हूं...', अब स्टेज शो नहीं करेंगे जाकिर खान? कॉमेडियन के ऐलान से फैंस को लगा झटका!
- Amit Bhadana Movie: ‘यूट्यूबर किंग’ अमित भड़ाना बने एक्टर, फिल्म का नाम अनाउंस, विस्फोटक है टाइटल
'जॉली एलएलबी 3' मशहूर फ्रैंचाइजी का तीसरा हिस्सा है, जिसमें पहली बार अक्षय और अरशद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और अनु कपूर जैसे सितारे भी हैं. सुबाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी का शानदार मिश्रण होगी. कहानी में दोनों जॉली अपनी वाकपटुता और हाजिरजवाबी से कोर्ट में टक्कर लेंगे, जिसे देख जज त्रिपाठी की हालत पतली हो जाएगी.
फैंस के कमेंट्स की आई बाढ़
फैंस सोशल मीडिया पर इस घोषणा से काफी एक्साइटेड हैं. एक फैन ने लिखा, '10 सितंबर का इंतजार नहीं हो रहा!' मेरठ और कानपुर में ट्रेलर लॉन्च के लिए भव्य आयोजन की तैयारी है. दोनों शहरों के लोग अपने-अपने जॉली को सपोर्ट कर रहे हैं, जिससे यह इवेंट और भी खास होने वाला है. स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है. अब ट्रेलर और फिल्म की रिलीज के साथ यह कोर्टरूम ड्रामा कितना धमाल मचाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा.