Friends की रॉशेल ग्रीन के साथ ये क्या हुआ? शूटिंग के समय काले तेल से नहला दिया
हॉलीवुड स्टार जेनिफर एनिस्टन का अभी हाल ही में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन पर तेल फेका गया है. इस वीडियो को देख फैंस काफी हैरान हो रहे हैं और वह इस वीडियो के बारे में जानना चाहते हैं. तो चलिए जानते हैं कि क्या है वीडियो को पूरा सच?
हॉलीवुड स्टार जेनिफर एनिस्टन को तो आप सब जानते ही होंगे. एक्ट्रेस पॉपुलर शो 'फ्रेंड्स' में रॉशेल ग्रीन का किरदार निभाकर फेमस हुईं. इनके इस रोल को लोगों ने काफी पसंद किया. सबके दिलों में बसने वाली हॉलीवुड स्टार जेनिफर एनिस्टन एक बार चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें इन पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने तेल फेंक दिया है. आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ?
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में, Jennifer Aniston पूरी तरह से तेल से भीगी हुई दिख रही हैं. इसको देखने के बाद फैंस काफी हैरान हो रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि ये एक्ट्रेस की शूटिंग के एक हिस्से का पार्ट है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, Jennifer Aniston मैनहटन में 'द मॉर्निंग शो' की शूटिंग कर रही थीं. उसी दौरान यह सीन शूट हुआ जिसका क्लिप अब वायरल हो रहा है.
Jennifer Aniston का वीडियो वायरल
सीन की बात करें तो अभिनेत्री इस दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच थीं और वो अपने मोबाइल से वीडियो शूट कर रही थीं, तभी अचानक किसी ने उन पर तेल फेंक दिया. ये तेल ग्रीस या चिपचिपा जैसा है. जैसे ही जेनिफर एनिस्टन पर तेल फेंका गया वो गुस्से से लाल हो जाती हैं. जब आप ये वीडियो देखेंगे तो आपको ये सब रियल लगेगा लेकिन ऐसा है नहीं. आपको बता दें कि ये वीडियो उनकी शूटिंग का हिस्सा है जो अब वायरल हो रहा है.
फैंस Jennifer Aniston के इस शो का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शो 'द मॉर्निंग शो' की कहानी की बात करें तो इसमें दो एंकर्स की कहानी दिखाई गई है जो एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और एक दूसरे की जानी-दुश्मन हैं.