'लाइन क्रॉस करने की हिम्मत...' जान्हवी कपूर के 'पेद्दी' में विवादित सीन पर जया बच्चन ने किया रिएक्ट, जानें क्या कहा?

जया बच्चन ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक बार ऐसा अनुभव किया जब किसी डायरेक्टर ने उन्हें ऑब्जेक्टिफाई करने की कोशिश की. उन्होंने तुरंत विरोध जताया और उस डायरेक्टर के साथ फिर कभी काम नहीं किया. 

x
Antima Pal

Jaya Bachchan Condemns Objectification: वेटरन अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के वस्तुकरण पर सख्त रुख अपनाया है. हाल ही में जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' को लेकर जो विवाद छिड़ा है, उस पर जया बच्चन ने खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि सेट पर ही ऐसी घटनाओं का तुरंत सामना करना चाहिए, उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

जान्हवी के 'पेद्दी' में विवादित सीन पर जया ने किया रिएक्ट

जया बच्चन ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक बार ऐसा अनुभव किया जब किसी डायरेक्टर ने उन्हें ऑब्जेक्टिफाई करने की कोशिश की. उन्होंने तुरंत विरोध जताया और उस डायरेक्टर के साथ फिर कभी काम नहीं किया. 

'लाइन क्रॉस करने की हिम्मत किसी ने नहीं की'

जया ने गर्व के साथ कहा- 'मेरे साथ लाइन क्रॉस करने की हिम्मत किसी ने नहीं की.' बताया जा रहा है कि यह घटना फिल्म 'शोर' की शूटिंग के दौरान हुई थी. फिल्म में जया बच्चन ने सड़क की एक महिला का रोल किया था. डायरेक्टर उनके कैरेक्टर को खास तरीके से ड्रेस करना चाहते थे, लेकिन जया ने अपनी ऊपरी बॉडी को दुपट्टे से ढकने पर जोर दिया. इस बात पर काफी बहस हुई, लेकिन जया ने अपना स्टैंड नहीं छोड़ा. 

'पेद्दी' में जान्हवी के किरदार पर मच रहा बवाल

उन्होंने साफ कहा कि वे अपने सम्मान से समझौता कभी नहीं करेंगी. 'पेद्दी' फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार अचियम्मा को हाइपरसेक्शुअलाइज करने के आरोप लगे हैं. राम चरण के साथ उनकी कुछ सीन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है. कई दर्शक और इंडस्ट्री वाले इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं. 

इसी मुद्दे पर जया बच्चन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के समय में भी फिल्मों में महिलाओं को सिर्फ आकर्षण का साधन बनाकर पेश किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है।जया बच्चन संसद में भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अक्सर अपनी आवाज उठाती रहती हैं. उन्होंने इस बार भी जोर देकर कहा कि महिलाओं को सेट पर असहज महसूस होने पर तुरंत बोलना चाहिए. चुप रहने से समस्या बढ़ती है.