जैस्मीन सैंडलस ने 'धुरंधर 2' को बताया अब तक की सबसे बेहतरीन हिंदी फिल्म, बोलीं- लोगों को हिप्नोटाइज कर दिया!
‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग, शानदार एक्शन और जबरदस्त म्यूजिक ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. अब फिल्म के गानों को अपनी आवाज देने वाली सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने भी फिल्म को लेकर दिल खोलकर बात की है.
मुंंबई: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग, शानदार एक्शन और जबरदस्त म्यूजिक ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. अब फिल्म के गानों को अपनी आवाज देने वाली सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने भी फिल्म को लेकर दिल खोलकर बात की है.
'अब तक की सबसे अच्छी हिंदी फिल्म'
एक बातचीत में जैस्मीन ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अब तक की सबसे अच्छी हिंदी फिल्म है. ये बहुत बड़ा स्टेटमेंट लगता है, लेकिन सच है. इतने सालों में ऐसी कौन सी फिल्म आई जिसने सबको हिप्नोटाइज कर दिया हो? सोशल मीडिया पूरी तरह से धुरंधर से भर गया है.'
'इतने सालों में कभी ऐसा क्रेज नहीं देखा'
जैस्मीन ने आगे बताया कि थिएटरों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने कहा, 'मैंने इतने सालों में कभी ऐसा क्रेज नहीं देखा. इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरी खुशकिस्मती है. लगता है मेरी दुआएं कबूल हो गईं. पूरी कास्ट, क्रू, म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव और डायरेक्टर आदित्य धर के नेक इरादे ही इस फिल्म की असली ताकत हैं.'
जैस्मीन सैंडलस ने फिल्म के तीन खूबसूरत गानों को अपनी आवाज दी है- ‘शरारत’, ‘मैं और तू’ और ‘जाइये सजना’. इन गानों की धुन और जैस्मीन की सुलझी हुई आवाज दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. खासकर ‘जाइये सजना’ में सतिंदर सरताज के साथ उनकी जोड़ी भी चर्चा में है.
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है. रिलीज होते ही फिल्म ने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के कई सितारों ने फिल्म की तारीफ की है. जैस्मीन ने कहा कि फिल्म का म्यूजिक और कहानी दोनों ही लोगों को जोड़ रहे हैं. उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए बताया कि इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए सपने जैसा है. पूरी टीम के मेहनत और सच्चे इरादों की वजह से ही फिल्म दुनिया भर में सराही जा रही है.
फैंस सोशल मीडिया पर जैस्मीन की इस प्रतिक्रिया को खूब शेयर कर रहे हैं. कई लोग लिख रहे हैं कि जैस्मीन की आवाज फिल्म के गानों में जान डाल रही है. 'धुरंधर 2' की सफलता अब दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर यह आंधी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ती नजर आ रही है. जैस्मीन सैंडलस की ये बातें फिल्म के प्रति उनके लगाव को साफ दिखाती हैं. दर्शक भी फिल्म और इसके म्यूजिक का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं.