menu-icon
India Daily

'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच परिवार संग डिनर करने पहुंचे संजय दत्त, पैपराजी को देख क्यों हुए आगबबूला? Video

संजय दत्त परिवार के साथ रेस्टोरेंट में एंट्री कर रहे थे. सफेद प्रिंटेड शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे. पत्नी मान्यता का हाथ थामे चल रहे थे. लेकिन पैपराजी लगातार फोटो और वीडियो खींचते रहे. इससे संजय काफी नाराज हो गए. उन्होंने पहले तो कहा, 'बस करना बे!' फिर आगे जाकर गुस्से में बोले, 'अरे भाई, 2 मिनट बंद कर दो, हो गया अब!'

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच परिवार संग डिनर करने पहुंचे संजय दत्त, पैपराजी को देख क्यों हुए आगबबूला? Video
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं. लेकिन कामयाबी के बीच भी उन्हें पैपराजी से परेशानी हुई. गुरुवार को पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वां बच्चों शाहरान व इकरा के साथ मुंबई में डिनर करने गए तो पैपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया.

'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच परिवार संग डिनर करने पहुंचे संजय दत्त

संजय दत्त परिवार के साथ रेस्टोरेंट में एंट्री कर रहे थे. सफेद प्रिंटेड शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे. पत्नी मान्यता का हाथ थामे चल रहे थे. लेकिन पैपराजी लगातार फोटो और वीडियो खींचते रहे. इससे संजय काफी नाराज हो गए. उन्होंने पहले तो कहा, 'बस करना बे!' फिर आगे जाकर गुस्से में बोले, 'अरे भाई, 2 मिनट बंद कर दो, हो गया अब!'

वीडियो में साफ दिख रहा है कि संजय परिवार के प्राइवेसी चाहते थे. उन्होंने कई बार हाथ से इशारा भी किया कि बस अब काफी हो गया. लेकिन पैपराजी रुके नहीं. डिनर के बाद जब परिवार बाहर निकला तब भी यही सिलसिला दोहराया गया. संजय का गुस्सा देखकर कई फैंस ने कहा कि सेलिब्रिटी भी कभी-कभी फैमिली टाइम में शांति चाहते हैं.

धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. इसमें संजय दत्त ने SSP चौधरी असलम का रोल दोहराया है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल समेत स्टार कास्ट वाली ये एक्शन थ्रिलर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. कुछ देशों में बैन होने और प्रोपगैंडा कहे जाने के बावजूद ये आंकड़ा काफी शानदार है.

संजय दत्त इन दिनों काफी व्यस्त हैं. फिल्म की सफलता के बाद वो फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते थे. लेकिन मुंबई जैसे शहर में पैपराजी हर कदम पर मौजूद रहते हैं. कई बार सेलिब्रिटी प्राइवेसी की अपील करते हैं लेकिन कैमरे नहीं रुकते. फैंस सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. कुल मिलाकर 'धुरंधर 2' की सफलता संजय दत्त के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि साबित हो रही है. फिल्म की कहानी, एक्शन और परफॉर्मेंस को दर्शक सराह रहे हैं.