इंटिमेसी, स्किन टच और STD पर जाह्नवी ने ऐसा क्या कहा कि मचा है बवाल?
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर काफी चर्चा में हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर खूब चर्चा में हैं. यह फिल्म आज यानी 31 मई को रिलीज हो चुकी है जिसमें Janhvi के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं, फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर पति-पत्नी का रोल निभा रहे हैं. अब फिल्म के रिलीज के बाद से ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें जाह्नवी कपूर इंटिमेसी के बारे में बात कर रही हैं. आपको बता दें कि वीडियो भले पुराना है लेकिन अब लाइमलाइट में आया है.
वीडियो में जाह्नवी कपूर कह रही हैं कि- 'प्लीज प्यार के देवता मुझे मत बताओ कि कौनसा नो मेकअप या मेकअप लुक ट्राई करना है. मुझे ऐसी कोई जानकारी दो जिसे मैं खुद की लाइफ बचा पाऊं. मुझे रेड फ्लैग के बारे में नहीं जानना, मुझे रेड क्रॉस के बारे में बताओ. अगर मेरी डेट अच्छी गई तो मुझे किस चीज से बचना है ये बताओ. एचपीवी एक वायरस है जो कि काफी तेजी से फैल रहा है. इसके होते ही ना कोई हैंडशेक करता है, ना कोई गाल खींचता है. मेरा मतलब रियल इंटीमेट स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट.
जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल
जाह्नवी कपूर का ये वीडियो देख फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये क्या बोरिंग बाते कर रही, वहीं कुछ जाह्नवी की इन बातों पर काफी हंस रहे हैं. कुछ वीडियो को बकवास बता रहे हैं.
Also Read
Janhvi Kapoor के वर्कफ्रंट की बात करें तो आज 31 मई को जाह्नवी कपूर की मिस्टर एंड मिसेज रिलीज हुई है. फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव ली़ड रोल में नजर आ रहे हैं. दोनों की ये जोड़ी रूही के बाद दिखने वाली है. फिल्म को जो देख चुके हैं वो काफी प्यार दे रहे हैं.