आशा भोसले के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं जनाई भोसले, मोहम्मद सिराज ने यूं संभाला; देखें वीडियो

लेजेंडरी गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. वे 92 वर्ष की थीं. डॉक्टरों के अनुसार बहु-अंग विफलता के कारण उनका देहांत हुआ. आशा जी को संक्रमण और थकान के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.

x
Antima Pal

मुंबई: दादी आशा भोसले के निधन का गम सहन नहीं कर पा रही हैं उनकी पोती जनाई भोसले. मुंबई में 13 अप्रैल को आशा भोसले के अंतिम दर्शन के दौरान एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज जनाई को गले लगाकर सांत्वना देते नजर आ रहे हैं.

लेजेंडरी गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. वे 92 वर्ष की थीं. डॉक्टरों के अनुसार बहु-अंग विफलता के कारण उनका देहांत हुआ. आशा जी को संक्रमण और थकान के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.

सोमवार को मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके आवास 'कासा ग्रांडे' पर अंतिम दर्शन के लिए फिल्म, राजनीति और खेल जगत की हस्तियां पहुंचीं. क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी सम्मान व्यक्त करने पहुंचे. वहां का एक खास पल लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में सिराज जनाई भोसले को गले से लगाते दिख रहे हैं. जनाई अपनी दादी के जाने के गम में बिलख रही थीं. सिराज ने उन्हें थपकियां देते हुए सांत्वना दी. यह दृश्य देखकर कई लोग भावुक हो गए.

जनाई भोसले खुद भी एक उभरती हुई सिंगर हैं. वे आशा भोसले की संगीत विरासत को आगे बढ़ा रही हैं. दादी के निधन के बाद जनाई का रो-रोकर बुरा हाल था. आने वाले हर मेहमान से वे भावुक होकर मिल रही थीं. सिराज और जनाई के बीच पहले भी अच्छी दोस्ती की चर्चा रहती थी. पिछले साल जनाई के जन्मदिन पर दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं तो अफवाहें फैल गईं कि दोनों में कुछ खास रिश्ता है. लेकिन दोनों ने इन अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया. 2025 के रक्षाबंधन पर जनाई ने सिराज को राखी बांधी थी. 

उन्होंने सिराज को अपना 'प्यारा भाई' बताया था. सिराज ने भी जनाई को बहन का दर्जा दिया. दोनों ने बार-बार कहा कि उनका रिश्ता भाई-बहन जैसा है. जनाई भोसले के लिए यह वक्त बेहद तकलीफदेह है. पूरी संगीत दुनिया और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति का दुख है. आशा भोसले ने आठ दशकों से ज्यादा की करियर में 12,000 से अधिक गाने गाए. उनकी आवाज ने पीढ़ियों को जोड़ा. अब उनका जाना एक युग का अंत लग रहा है.