जैकलीन फर्नांडिस के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जज ने खुद को किया अलग, दूसरी बेंच को भेजा जाएगा मामला

सुकेश चंद्रशेखर पर लगभग 200 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन फर्नांडिस को भी पूछताछ के लिए बुलाया था. ED का कहना है कि सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट्स दिए थे, जिनमें लग्जरी कारें, डिजाइनर हैंडबैग्स और अन्य महंगे सामान शामिल थे. जैकलीन ने इन गिफ्ट्स को अपनी जानकारी के बिना मिला बताया था. 

X
Antima Pal

Money Laundering Case: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया मोड़ आ गया है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने आज गुरुवार को इस मामले की सुनवाई से अपना नाम वापस ले लिया है. अब यह केस दूसरी बेंच के पास भेज दिया जाएगा.

दूसरी बेंच को भेजा जाएगा जैकलीन फर्नांडिस का मनी लॉन्ड्रिंग केस

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस का नाम शामिल है. अभिनेत्री ने दिल्ली कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय किए गए थे. आज इस याचिका की सुनवाई होनी थी, लेकिन जस्टिस मिश्रा ने शुरुआत में ही खुद को इस केस से अलग कर लिया.

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की बेंच के सामने मामला आया तो जस्टिस मिश्रा ने कहा- 'एक दिक्कत है. इससे जुड़े एक मामले में मेरे बेटे ने सरकार की तरफ से पैरवी की थी.' उन्होंने निर्देश दिया कि इस केस को 25 जून को ऐसी बेंच के सामने लिस्ट किया जाए जिसमें उनमें से कोई भी सदस्य शामिल न हो.


क्या है पूरा मामला?

सुकेश चंद्रशेखर पर लगभग 200 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन फर्नांडिस को भी पूछताछ के लिए बुलाया था. ED का कहना है कि सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट्स दिए थे, जिनमें लग्जरी कारें, डिजाइनर हैंडबैग्स और अन्य महंगे सामान शामिल थे. जैकलीन ने इन गिफ्ट्स को अपनी जानकारी के बिना मिला बताया था. 

दिल्ली कोर्ट ने पहले जैकलीन के खिलाफ आरोप तय किए थे, जिसके खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं. आज की सुनवाई में ED और जैकलीन के वकील दोनों मौजूद थे, लेकिन जज के रिक्यूजल के बाद सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी.

जैकलीन की स्थिति

जैकलीन फर्नांडिस इस समय कानूनी लड़ाई में व्यस्त हैं. इस मामले में उनका नाम आने के बाद से उनकी इमेज को काफी नुकसान पहुंचा था. हालांकि जैकलीन ने हमेशा कहा है कि वे इस पूरे मामले में बेगुनाह हैं और सुकेश चंद्रशेखर से उनके रिश्ते सिर्फ दोस्ती तक सीमित थे. फिलहाल जैकलीन फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं और अपने केस पर फोकस कर रही हैं. 5 जून को नई बेंच के सामने मामला आने के बाद आगे की सुनवाई होगी.