'इस बारे में बात नहीं करना चाहता...', शादी के 20 साल बाद पत्नी टीजे सिद्धू से अलग हो रहे करणवीर बोहरा?
करणवीर बोहरा ने कहा कि वे ऑनलाइन कमेंट्स और अफवाहों से खुद को दूर रखते हैं. उन्होंने कहा कि 'मैं किसी भी बात को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता. भले ही नेटिजन्स कुछ भी बुरा कहें, मुझे दुख नहीं होता.'
Karanvir Bohra Marriage: टेलीविजन अभिनेता करणवीर बोहरा इन दिनों अपनी पत्नी टीजे सिद्धू के साथ अलगाव की अफवाहों में घिरे हुए हैं. 20 साल की शादी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. लेकिन करणवीर ने इन अफवाहों पर सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया है.
अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा- 'मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहता. जब मैं किसी चीज पर चर्चा नहीं करना चाहता तो मैं सम्मान के साथ कह देता हूं. उम्मीद है लोग मेरी इस इच्छा का सम्मान करेंगे.' करणवीर बोहरा ने आगे कहा कि वे ऑनलाइन कमेंट्स और अफवाहों से खुद को दूर रखते हैं. उन्होंने कहा कि 'मैं किसी भी बात को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता. भले ही नेटिजन्स कुछ भी बुरा कहें, मुझे दुख नहीं होता.'
अफवाहों की शुरुआत कब हुई?
पिछले कुछ महीनों से फैंस ने नोटिस किया कि करणवीर और टीजे सिद्धू अब साथ में फोटोज या वीडियोज शेयर नहीं कर रहे हैं. इसके बाद जब करणवीर ने टीजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया तो बात और बढ़ गई. इस साल करणवीर के पिता महेंद्र बोहरा के निधन के समय टीजे मुंबई में नजर नहीं आईं, जिससे अफवाहों को और बल मिला. दोनों के सोशल मीडिया पर अलग-अलग एक्टिव रहने से भी लोग कई तरह के अनुमान लगा रहे हैं.
Also Read
20 साल पुरानी शादी
करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू की शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी. टीजे कनाडियन अभिनेत्री, मॉडल और पूर्व VJ हैं. दंपति की तीन बेटियां हैं – 2016 में जन्मी जुड़वां बेटियां बेला और वियना, तथा दिसंबर 2020 में जन्मी सबसे छोटी बेटी गिया वनेसा.
करणवीर टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरे हैं. उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'शरारत', 'कुबूल है', 'नागिन 2' जैसी धारावाहिकों में काम किया है. करणवीर ने साफ कहा है कि वे अपना निजी जीवन प्राइवेट रखना चाहते हैं. उन्होंने फैंस और मीडिया से अपील की है कि इस मुद्दे पर अनावश्यक चर्चा न की जाए. फिलहाल दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है कि शादी में कोई समस्या है या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर कयासबाजी लगातार जारी है.