22,000 करोड़ कमाने वाला यह खान क्यों कभी नहीं कहलाया सुपरस्टार? लाइफ टाइम रहा अंडररेटेड

दिवंगत एक्टर इरफान खान भारतीय सिनेमा के सबसे अमीर खान थे. उनकी फिल्मों ने दुनिया भर में करीब 22000 करोड़ रुपये की कमाई की, जो शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान से भी ज्यादा है.

X
Babli Rautela

भारतीय सिनेमा के कुछ ही चुनिंदा कलाकार हैं जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी गहरी पहचान बनाई. उन्हीं में से एक इरफान खान हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और अलग अंदाज से अपना नाम कमाया था. बता कें की बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में इरफान खान ने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान खान की फिल्मों ने दुनिया भर में करीब 4 अरब डॉलर यानी लगभग 22,000 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह आंकड़ा उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला खान एक्टर बनाता है.

हॉलीवुड फिल्मों ने बदली तस्वीर

इरफान खान की कुल कमाई में उनकी हॉलीवुड फिल्मों का बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम किया और दुनिया भर के दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है.  उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में Jurassic World, The Amazing Spider Man, Life of Pi, Slumdog Millionaire और Inferno शामिल हैं. इन फिल्मों ने दुनियाभर में अरबों डॉलर की कमाई की और इरफान को अंतरराष्ट्रीय मीडिया में पहचान दिलाई.

तीनों खान से आगे निकले इरफान खान

वैसे तो शाहरुख खान को बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है लेकिन उनकी फिल्मों की कुल कमाई लगभग 10000 करोड़ रुपये के आसपास है. वहीं सलमान खान की फिल्मों ने करीब 7500 करोड़ रुपये और आमिर खान की फिल्मों ने लगभग 7000 करोड़ रुपये कमाए हैं. लेकिन इरफान खान की फिल्मों की कुल कमाई इन सभी से काफी ज्यादा रही.

हालांकि यहां एक बड़ा फर्क भी है. जहां शाहरुख, सलमान और आमिर अपनी फिल्मों में लीड रोल निभाते हैं, वहीं इरफान ने हॉलीवुड फिल्मों में अधिकतर सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं. बावजूद इसके उनकी मौजूदगी इतनी मजबूत रही कि वह हर फिल्म में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी है.

पीकू बनी सबसे बड़ी भारतीय हिट

भारतीय फिल्मों की बात करें तो इरफान खान की पीकू सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. इस फिल्म में उन्होंने दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था. फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की और दर्शकों के साथ साथ रिव्यूअर से भी खूब तारीफ बटोरी. इसके अलावा गुंडे, लाइफ इन ए मेट्रो और हैदर जैसी फिल्मों ने भी उनके करियर को नई ऊंचाई दी.