iPhone 18 Pro की लंबी कतारों के बीच सोनू सूद का खास मैसेज, बोले- सिर्फ फोन नहीं, समाज भी अपग्रेड करो
अभिनेता सोनू सूद का एक सोशल मीडिया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने X पर लिखा कि लोग सिर्फ नया फोन लेने के लिए घंटों कतार में खड़े हैं. लेकिन क्या हम समाज में अच्छे बदलाव के लिए भी इतनी लगन दिखा सकते हैं?
Sonu Sood Post: iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू होते ही देश के बड़े शहरों में लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों के ऐपल स्टोर्स के बाहर सुबह से ही फैंस जमा हो गए हैं. कई लोग दूर-दूर से आए हैं सिर्फ नया मॉडल खरीदने के लिए. हर साल की तरह इस बार भी नया iPhone चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
iPhone 18 Pro की लंबी कतारों के बीच सोनू सूद का खास मैसेज
इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का एक सोशल मीडिया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने X पर लिखा कि लोग सिर्फ नया फोन लेने के लिए घंटों कतार में खड़े हैं. लेकिन क्या हम समाज में अच्छे बदलाव के लिए भी इतनी लगन दिखा सकते हैं? सोनू सूद ने साफ कहा कि फोन बदलना आसान है, लेकिन सोच और रवैया बदलना असली अपग्रेड है.
Also Read
उन्होंने EMI पर फोन खरीदने की प्रवृत्ति का जिक्र करते हुए बताया कि लोग किस्तों में नया गैजेट ले लेते हैं, लेकिन समाज की बेहतरी के लिए आगे आने में हिचकते हैं. सोनू सूद के अनुसार बेहतर समाज ही असली अपग्रेड है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सिर्फ खुद के लिए नहीं, दूसरों की मदद और अच्छे कामों के लिए भी आगे आएं.
सोनू सूद की यह बात इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि वे लंबे समय से समाज सेवा के कामों से जुड़े हैं. महामारी के दौरान उन्होंने हजारों मजदूरों की मदद की थी और आज भी कई सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाते रहते हैं. उनका यह पोस्ट टेक्नोलॉजी की चमक के बीच एक अलग सोच पेश करता है.
कई फैंस ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि सोनू सूद हमेशा की तरह सही बात कहते हैं. कुछ लोगों ने कहा कि नया फोन खरीदना गलत नहीं, लेकिन साथ में समाज के प्रति जिम्मेदारी भी जरूरी है.
iPhone 18 Pro की सेल के पहले दिन की कतारें दिखाती हैं कि लोग नई तकनीक के पीछे कितने उत्साहित हैं. लेकिन सोनू सूद का मैसेज याद दिलाता है कि असली तरक्की सिर्फ स्क्रीन या कैमरे में नहीं, बल्कि इंसानियत और अच्छे बदलाव में छिपी है.