West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

Cannes 2026: मेट गाला के बाद अब कान्स रेड कार्पेट पर दिखेगा ग्लेमर, ऐश्वर्या-आलिया समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने कसी कमर

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर फैंस के बीच उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है. इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और एमी विर्क समेत कई भारतीय सितारों के रेड कार्पेट पर नजर आने की उम्मीद है.

AI
Babli Rautela

मुंबई: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोहों में शामिल कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपने शानदार रेड कार्पेट के लिए भी चर्चा में रहता है. इस मंच पर दुनिया भर के कलाकार अपनी अनोखी मौजूदगी दर्ज कराते हैं और अपनी स्टाइल से ध्यान खींचते हैं. अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं और हर किसी की नजरें खास तौर पर भारतिय फैंस की नजरें बॉलीवुड सितारों पर टिकी हुई हैं.

79वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू होने जा रहा है और यह 23 मई 2026 तक चलेगा. इस बार भी भारत से कई बड़े सेलेब्स के इस इवेंट में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. खास बात यह है कि इस बार सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पंजाबी, मराठी, गुजराती और मलयालम सिनेमा के कलाकार भी इस ग्लोबल मंच पर शामिल हो सकते हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन पर टिकी सबकी नजरें

जब भी कान्स फिल्म फेस्टिवल की बात होती है तो ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सबसे पहले याद आता है. पिछले कई सालों से वह इस इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होती आईं हैं. उनके रेड कार्पेट लुक्स हमेशा सोशल मीडिया पर छा जाते हैं और फैंस हर साल उनके नए अंदाज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन इस रेड कार्पेट पर नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि वह एक इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड को रिप्रेजेंट करेंगी. ऐसे में एक बार फिर उनके फैशन और स्टाइल की चर्चा दुनियाभर में देखने को मिल सकती है.

आलिया भट्ट हो सकती हैं शामिल

आलिया भट्ट भी उन सितारों में शामिल हैं जिनकी कान्स 2026 में एंट्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है. पिछले कुछ सालों में आलिया ने ग्लोबल लेवल पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है. हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और ग्लोबल ब्रांड्स के साथ जुड़ने के बाद उनका नाम और फेम लगातार बढ़ा है. इस बार भी फैंस उन्हें कान्स के रेड कार्पेट पर नए अंदाज में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. माना जा रहा है कि आलिया इस बार फैशन और ग्लैमर दोनों में बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं.

ये सेलेब्स कर सकते हैं कान्स में डेव्यू

इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में जिन नए चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनमें तारा सुतारिया का नाम भी शामिल है. रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा इस बार इस ग्लोबल इवेंट मेंअपना डेब्यू कर सकती हैं. इसके अलावा इस बार कान्स में पंजाबी सिनेमा का रंग भी देखने को मिल सकता है. पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क के भी इस इंटरनेशनल फेस्टिवल में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

कान्स 2026 की खास बात यह हो सकती है कि इस बार रिजनल सिनेमा से जुड़े कलाकारों को भी बड़ा मंच मिलने वाला है. मराठी, गुजराती और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है.