Imtiaz Ali Daughter Engagement: इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने कृष अग्रवाल से की सगाई, 'छैया छैया' पर जमकर लगाए ठुमके

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर बेटी की सगाई की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी. इस सेलिब्रेशन में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप भी शामिल हुईं.

Social Media
Babli Rautela

फिल्ममेकर इम्तियाज अली के घर इस समय जश्न का माहौल है. उनकी बेटी इदा अली ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. इडा और कृष की सगाई मंगलवार को हुई, जिसकी जानकारी खुद इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया के जरिए दी. इसके बाद सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने लगे. सगाई समारोह का एक वीडियो खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें इदा अली शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के मशहूर गाने 'छैया छैया' पर खुशी से डांस करती नजर आ रही हैं.

इम्तियाज अली ने शेयर की बेटी की सगाई की तस्वीर

इम्तियाज अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी इडा और कृष की सगाई की एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में कृष इडा की उंगली में अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ इम्तियाज ने कपल को आशीर्वाद देने की अपील करते हुए उनकी सगाई की खुशी साझा की. पिता की ओर से बेटी के इस खास मौके की तस्वीर शेयर किए जाने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.


जुलाई में कृष ने किया था इडा को प्रपोज

इडा और कृष की सगाई से पहले जुलाई में उनके रिश्ते ने लोगों का ध्यान खींचा था. उस समय इडा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि कृष ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है. यह प्रपोजल नॉर्वे के लोफोटेन में हुआ था. इडा ने उस खास पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. पोस्ट सामने आने के बाद कई सेलिब्रिटीज और फैंस ने दोनों को बधाई दी थी. अब प्रपोजल के कुछ समय बाद दोनों ने सगाई कर ली है. हालांकि, उनकी शादी कब होगी, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

'छैया छैया' पर जमकर नाचीं इडा

सगाई के जश्न में इदा अली काफी खुश नजर आईं. समारोह से सामने आए एक वीडियो में वह शाहरुख खान के लोकप्रिय गाने 'छैया छैया' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. इडा के इस डांस वीडियो को अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. सेलिब्रेशन के दौरान परिवार और दोस्तों के बीच काफी खुशनुमा माहौल नजर आया.