चिलचिलाती गर्मी को नहीं बर्दाश्त कर पाईं Neha Sharma, बाथटब में जाकर लेट गई हसीना

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखते ही फैंस हैररान हैं.

Social Media
India Daily Live

Neha Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म Illegal को लेकर काफी चर्चा में हैं. एक्ट्रेस की ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में नेहा ने वकील की भूमिका निभाई है. अब इस बीच अभिनेत्री का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें वह आईस बाथ का लुत्फ उठा रही हैं. इस वीडियो में नेहा ने ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहन रखी है और वह बाथटब में कुछ देर के लिए लेटने वाली है.

बाथटब में पानी काफी ठंडा है इसलिए उसमें ज्यादा देर तक बैठना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन बॉडी के लिए काफी अच्छा होता है. एक्ट्रेस के अगल-बगल लोग उनको मोटिवेट कर रहे हैं कि तुम ये कर सकती हो. वहीं एक्ट्रेस कुछ सेकंड्स तक रपक जाती हैं. इस वीडियो के बाद नेहा ने लोगों को ठंडे पानी में लेटने के फायदे बताए.

Neha Sharma का वीडियो वायरल

Neha Sharma अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड अवतार में वीडियो शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती के लोग कायल हैं और नेटिजन्स अक्सर इनकी तारीफ करते रहते हैं. अब इस वीडियो को देख जहां कुछ लोग नेहा की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं. 

हम आपको बता दें कि आईस बाथ लेने से क्या फायदा होता है. आईस बाथ आपकी मांसपेशियों को रिकवर करता है और आपके शरीर की सूजन को कम करता है. ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है. इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं. सीरीज इल्लिगल की बात करें तो इसमें नेहा शर्मा निहारिका सिंह के रोल में नजर आ रही हैं. निहारिका जो कि पेशे से वकील हैं. नेहा की इस वेब सीरीज की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और इसमें एक्ट्रेस ने काफी अच्छी एक्टिंग की है.