फैंस को याद आया सनी देओल का 'दामिनी' वाला अंदाज, रोंगटे खड़े कर देगा 'इक्का' का ट्रेलर; Video
सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी इस कोर्टरूम ड्रामा को लेकर सुर्खियों में है. ट्रेलर देखते ही दर्शक पुरानी यादों में खो गए, क्योंकि सनी देओल एक बार फिर वकील की भूमिका में गरजते नजर आए.
Ikka Trailer Out: नेटफ्लिक्स ने अपने आने वाले वेब सीरीज 'इक्का' का ट्रेलर जारी कर दिया है. सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी इस कोर्टरूम ड्रामा को लेकर सुर्खियों में है. ट्रेलर देखते ही दर्शक पुरानी यादों में खो गए, क्योंकि सनी देओल एक बार फिर वकील की भूमिका में गरजते नजर आए, ठीक वैसे जैसे 1993 की फिल्म 'दामिनी' में दिखा था.
फैंस को याद आया सनी देओल का 'दामिनी' वाला अंदाज
ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल की भारी आवाज से होती है. कोर्टरूम में तनाव भरा माहौल है. सनी देओल वकील अर्जुन मेहरा की भूमिका में हैं, जो शहर के मशहूर वकील हैं. वे एक बड़े मर्डर केस को लड़ने के लिए तैयार हैं. ट्रेलर में सनी का एक डायलॉग खूब चर्चा में है- 'बड़ा केस है, ढाई किलो का हाथ जरूरी है.' यह लाइन सुनकर दर्शक जोरदार तालियां बजाने लगे.
Also Read
अक्षय खन्ना इस सीरीज में शौर्यमान गौर का किरदार निभा रहे हैं. वे एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट के बेटे हैं, जिन पर मर्डर का आरोप लगता है. ट्रेलर में अक्षय खन्ना का एंट्री सीन काफी प्रभावशाली है. वे कहते हैं- 'इंसान कुछ चाहता है और होता कुछ और है.' पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले जाती दिखाई गई है. अक्षय खन्ना का सूक्ष्म और तीखा अभिनय ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है.
फिल्म में दीया मिर्जा भी आएंगी नजर
सीरीज में सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच एक दिलचस्प डील भी दिखाई गई है. सनी का वकील किरदार कहता है- 'हम कोर्ट में जीतने के लिए नहीं, हक के लिए लड़ते हैं.' यह डायलॉग दर्शकों को भावुक कर रहा है. फिल्म में दीया मिर्जा और तिल्लोतमा शोम भी अहम भूमिकाओं में हैं, जो कहानी को और मजबूत बनाती नजर आ रही हैं.
इस तारीख को होगी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम
ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन तेजी से आ रहे हैं. 'इक्का' पूरी तरह कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें सस्पेंस, भावनाएं और तीखी बहस देखने को मिलेगी. नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा है- 'सबसे बड़े केस के लिए सबसे बड़ा खिलाड़ी चाहिए. इक्का आ रहा है.' यह सीरीज 10 जुलाई 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.