इस्लाम छोड़कर उर्फी जावेद बन गई हिंदू?


Antima Pal
29 Jun 2026

दावा: उर्फी ने इस्लाम छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म

    रीता चौधरी नाम की यूजर ने वीडियो में कहा कि उर्फी ने नाम-धर्म दोनों बदल लिए हैं.

उर्फी ने इंस्टा स्टोरी पर तोड़ी चुप्पी

    लगातार उड़ रही अफवाहों पर उर्फी जावेद ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर जवाब दिया.

'मैंने धर्म नहीं बदला' - भड़कीं उर्फी जावेद

    उर्फी ने लिखा कि उन्होंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला. उन्होंने ऐसे दावे करने वालों को 'चोमू जर्नलिस्ट' तक कह दिया.

'मैं किसी धर्म में विश्वास नहीं रखती' - उर्फी का दो टूक जवाब

    उर्फी ने साफ कहा कि वो वैसे भी किसी धर्म में विश्वास नहीं रखतीं.

'चोमू जर्नलिस्ट' कहकर मीडिया पर निकाला गुस्सा

    एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए मीडिया पर भड़कते हुए लिखा- 'कैसे-कैसे लोग खुद को जर्नलिस्ट बोलते हैं.'

रीता चौधरी पर भी भड़कीं उर्फी, बोलीं- 'झूठ मत फैलाओ'

    उर्फी ने रीता चौधरी को आंटी कहकर लताड़ा, बोलीं- 'बुराई करो लेकिन झूठी खबरें मत फैलाओ.'

'मैं कपड़ों से ही नहीं, बातों से भी बेबाक हूं' - उर्फी

    उर्फी ने कहा कि वो सिर्फ कपड़ों से नहीं, अपनी बातों से भी बेबाक हैं.

उर्फी का विवादों से नाता

    उर्फी 2021 में बिग बॉस OTT से फेमस हुईं थीं.

अतरंगी फैशन के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं उर्फी

    उर्फी अपने यूनिक और बोल्ड फैशन सेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं.

More Stories