menu-icon
India Daily

'असल जिंदगी में मैं रोमांटिक नहीं हूं...', कैसा था आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता? एक्टर ने खुद खोला था राज!

गौरव खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आकांक्षा के साथ अपनी लव स्टोरी का पूरा राज खोला है. इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने खुलकर बताया कि स्क्रीन पर वे रोमांटिक हीरो के रोल करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वे बिल्कुल रोमांटिक नहीं हैं. 

antima
Edited By: Antima Pal
'असल जिंदगी में मैं रोमांटिक नहीं हूं...', कैसा था आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता? एक्टर ने खुद खोला था राज!
Courtesy: X

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में नेटफ्लिक्स रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में उनके रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया और बताया कि वह और गौरव करीब 10 साल बाद अलग हो रहे हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. 

कैसा था आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता?

इसी बीच गौरव का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आकांक्षा के साथ अपनी लव स्टोरी का पूरा राज खोला है. इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने खुलकर बताया कि स्क्रीन पर वे रोमांटिक हीरो के रोल करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वे बिल्कुल रोमांटिक नहीं हैं. 

'असल जिंदगी में मैं रोमांटिक नहीं हूं...'

उन्होंने कहा- 'आकांक्षा अक्सर मुझसे कहती हैं कि मैं रोमांटिक नहीं हूं.' गौरव के मुताबिक उनकी लव स्टोरी काफी अचानक शुरू हुई थी. गौरव बताते हैं- 'मैं एक ऑडिशन देने गया था. वहां पहली बार आकांक्षा को देखा. मुझे वो पसंद आ गईं और शायद उन्हें भी मैं पसंद आया. बस फिर क्या था, 8-9 महीने के अंदर हमने शादी कर ली.' 

उन्होंने ये भी माना कि दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन यही अपोजिट पर्सनैलिटी उन्हें एक-दूसरे की ओर आकर्षित करती है. गौरव खन्ना ने परिवार और बच्चों को लेकर भी खुलकर बात की. दोनों को बच्चों से बहुत प्यार है. गौरव की फैमिली बड़ी है और सबके बच्चे हैं. लेकिन आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती थीं. गौरव ने उनका फैसला पूरा समर्थन किया. 

उन्होंने कहा- 'ये दोनों का फैसला होता है. मैं वो काम कभी नहीं करता जो वो नहीं करना चाहती. जब शादी होती है तो दोनों की मर्जी से सब होता है. आकांक्षा ने मेरे लिए बहुत सैक्रिफाइस किए हैं, इसलिए मैं भी उनके फैसलों का सम्मान करता हूं.'