Huma Qureshi: रणबीर कपूर के फायर की दीवानी हुईं हुमा कुरैशी, बनना चाहती हैं फीमेल Animal
जब से रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज हुई है तब से ही फिल्म को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं. अब इस बीच हुमा कुरैशी ने फिल्म और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है.
नई दिल्ली: रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' की काफी चर्चा हुई है. फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया. जहां एक तरफ फिल्म को इतना प्यार मिला वहीं दूसरी तरफ इसकी काफी लोगों ने आलोचना भी की है. बरहाल, इन सब के बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की.
हुमा कुरैशी ने एनिमल की जमकर तारीफ की
फिल्म की आलोचना करने का कारण इसमें दिखाए गए कुछ चीजों जो कि लोगों को पसंद नहीं आई. उनका कहना है कि फिल्म के जरिए महिलाओं के आत्मसम्मान के साथ खेला जा रहा है. हालांकि, बहुत लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ भी की. इस लिस्ट में अब हुमा कुरैशी का नाम भी शामिल हो गया है उन्होंने भी रणबीर कपूर की 'एनिमल' की खूब सराहना की.
ऐसी फिल्में करने की एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
हुमा कुरैशी ने एक इंटरव्यू में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' पर अपने विचार रखते हुए कहा- 'मुझे फिल्म काफी अच्छी लगी और मैंने इस फिल्म को काफी एन्जॉय किया. मुझे फिल्म में रणबीर कपूर की मर्दानगी, एक्शन और खासतौर से फिल्म का संगीत काफी अच्छा लगा. यह फिल्म कलात्मक है और मुझे लगता है ऐसी फिल्में भी बननी चाहिए. इसे देखना है या नहीं ये आपकी पसंद हो सकती है.'
Also Read
- Bihar Floor Test: बिहार में भतीजे पर भारी पड़े चाचा, पढ़िए बिहार विधानसभा का घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
- Madhya Pradesh News: 'मुर्गा' बनाकर लातों से पीटा; बैतूल में बजरंग दल वालों ने आदिवासी से क्रूरता, देखें वीडियो
- 'MALE या Female सभी को ज्वाइन करनी होगी आर्मी', चीन नहीं बल्कि इस पड़ोसी देश ने जारी किया फरमान
वहीं हुमा ने 'एनिमल' जैसी फिल्में करने में अपनी रुची बताई है. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं ऐसी फिल्में करना चाहती हूं, जिसमें मैं मशीन गन पकड़ सकूं और हजारों लोगों को मार सकूं. मुझे लगता है कि एक एक्ट्रेस के रूप में किसी इतनी विनाशकारी चीज का हिस्सा बनना बहुत अच्छा है.' हुमा ने आगे कहा कि जब वह 'वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' जैसी फिल्में देखती हैं तो उन्हें लगता है कि ऐसी फिल्में करना काफी रोमांचक है.
हुमा ने आगे कहा कि लोगों को इस बात पर बहस ही नहीं करनी चाहिए कि उन्हें कैसी फिल्में करनी हैं. एक्ट्रेस बोलीं- 'अगर फिल्मों ने समाज पर इतना प्रभाव डाला है तो हम अच्छी फिल्में भी बना रहे हैं तो ऐसे में समाज में अब तक सुधार हो जाना चाहिए. अगर अब तक लोग नहीं सुधरे तो बिगड़ेंगे भी नहीं. मैं तो कहती हूं कि 'एनिमल' भी बनाओ और 'महारानी' भी बनाओ, जब तक लोगों को पसंद आ रही है, तब तक वे इसे देखेंगे."