केतन मर्डर केस पर भड़कीं Hina Khan, बोलीं- 'सच बोलने के बजाए लोग जान लेने को तैयार हैं...'

हिना खान ने इस मामले पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- 'आज के टाइम में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं. ऐसा लगता है कि किसी की जान लेना ज्यादा आसान है, सच्चाई को स्वीकार करने के मुकाबले.'

X
Antima Pal

Ketan Murder Case: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने पुणे के चर्चित केतन मर्डर केस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इस हैरान कर देने वाले मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. हिना ने कहा कि आज के समय में सच बोलना और सच सुनना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हो जाते हैं.

केतन मर्डर केस पर भड़कीं हिना खान

पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की निर्मम हत्या का मामला इन दिनों पूरे देश में सुर्खियों में है. केस में जब मृतक की मंगेतर सिया गोयल का नाम सामने आया तो चौंकाने वाली खबरें लगातार आ रही हैं. बताया जा रहा है कि सिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची थी. इस जघन्य अपराध ने पूरे देश को झकझोर दिया है.

Ketan Murder Case Instagram Story

हिना खान ने इस मामले पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- 'आज के टाइम में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं. ऐसा लगता है कि किसी की जान लेना ज्यादा आसान है, सच्चाई को स्वीकार करने के मुकाबले. तुम उसे छोड़ सकती थी, बस एक सच बोलकर और अपनी जिंदगी किसी के साथ भी जी सकती थी, क्यों? अफसोस.'


हिना खान अपनी खुलकर बात कहने की वजह से जानी जाती हैं. चाहे सोशल मुद्दे हों या मनोरंजन जगत की खबरें, हिना हमेशा अपने विचार साफ-साफ रखती हैं. इस बार भी उन्होंने केतन मर्डर केस को सिर्फ एक क्राइम के रूप में नहीं, बल्कि समाज में फैली सच्चाई से भागने की मानसिकता के रूप में देखा है. एक्ट्रेस का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके फैंस और यूजर्स दोनों ही इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.