Himesh Reshammiya Birthday: हिमेश रेशमिया ने 500 तैयार गानों के साथ दी बॉलीवुड में दस्तक, फिर यूं बने म्यूजिक के किंग

23 जुलाई 1973 को गुजरात में जन्मे हिमेश का परिवार संगीत से जुड़ा था. उनके पिता विपिन रेशमिया एक जाने-माने संगीतकार थे. घर में संगीत का माहौल होने के कारण हिमेश बचपन से ही धुनों और गानों के दीवाने हो गए. लेकिन उन्होंने अपना करियर टीवी इंडस्ट्री से शुरू किया. 

Pinterest
Antima Pal

Himesh Reshammiya Birthday: बॉलीवुड में संगीत की दुनिया में एक अलग ही छाप छोड़ने वाले हिमेश रेशमिया ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही कमाल की तैयारी कर रखी थी. उनके पास पहले से करीब 500 गाने और धुनें तैयार थीं. यही वजह बनी कि जब मौका मिला, तो उन्होंने तुरंत अपनी पहचान बना ली. आज हिमेश न सिर्फ सफल म्यूजिक डायरेक्टर बल्कि लोकप्रिय गायक और एक्टर भी हैं.

हिमेश रेशमिया ने 500 तैयार गानों के साथ दी बॉलीवुड में दस्तक

23 जुलाई 1973 को गुजरात में जन्मे हिमेश का परिवार संगीत से जुड़ा था. उनके पिता विपिन रेशमिया एक जाने-माने संगीतकार थे. घर में संगीत का माहौल होने के कारण हिमेश बचपन से ही धुनों और गानों के दीवाने हो गए. लेकिन उन्होंने अपना करियर टीवी इंडस्ट्री से शुरू किया. 

हिमेश ने 'अंदाज', 'अमन', 'आशिकी', 'अमर प्रेम' और 'जान' जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स प्रोड्यूस किए. इन सीरियल्स के टाइटल सॉन्ग भी उन्होंने ही कंपोज किए, जो काफी पसंद किए गए. टीवी पर काम करते हुए उन्होंने संगीत की अपनी स्किल्स को और निखारा.


सलमान खान का साथ मिला तो बदला सफर

हिमेश के जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब सलमान खान ने उनकी एक धुन सुनी. सलमान को यह इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) में हिमेश को संगीत देने का मौका दे दिया. फिल्म के गाने 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'तुम पर हम हैं अटके' सुपरहिट हो गए. 

इसके बाद हिमेश रुकने वाले नहीं थे. उन्होंने 'बंधन', 'हैलो ब्रदर', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'तेरे नाम', 'ऐतराज', 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी कई बड़ी फिल्मों में संगीत दिया. उनके गाने न सिर्फ फिल्मों में चले बल्कि चार्ट्स पर भी नंबर वन रहे.

500 गानों का स्टॉक

हिमेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे बॉलीवुड में 500 तैयार गानों के साथ आए थे. उनका मानना था कि अच्छी तैयारी ही सफलता की कुंजी है. जब ये गाने फिल्मों में इस्तेमाल हो गए तो उन्होंने लगभग एक साल का ब्रेक लिया और फिर से 500 नई धुनें तैयार कर लीं. इस स्मार्ट प्लानिंग की वजह से उन्हें लगातार काम मिलता रहा.

गायक के रूप में सुपरस्टार बनना

संगीतकार के बाद हिमेश ने गायक के रूप में भी धमाल मचा दिया. 'तड़प' जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. उनकी आवाज और स्टाइल दोनों ही यूनिक हैं. इसके अलावा हिमेश ने एक्टर के रूप में भी काम किया और नए टैलेंट को मौका देने में भी आगे रहे. उन्होंने कई नए सिंगर्स और एक्टर्स को अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में चांस दिया.