धर्मेंद्र की मौत की फेक न्यूज फैलाने पर मीडिया चैनलों पर भड़कीं हेमा मालिनी, X पर पोस्ट शेयर कर लगाई क्लास!
हेमा मालिनी ने एक्स पोस्ट कर कहा, 'जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है?'
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं, जो तेजी से वायरल हो गईं. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती एक्टर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. हालांकि, 89 वर्ष की आयु में उनके निधन की झूठी खबर ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी. इन अफवाहों के जवाब में धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया और सच्चाई बयां की.
X पर अपनी पोस्ट में, हेमा मालिनी ने झूठी खबरें फैलाने की आलोचना की और लोगों से झूठ न फैलाने की अपील की. उन्होंने लिखा, 'जो हो रहा है वह अक्षम्य है. जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो ठीक होने के संकेत दे रहा है और बेहतर हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है. कृपया परिवार की निजता और उनके लिए जगह की जरूरत का सम्मान करें.' यहां देखें पोस्ट...