West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

'हम उम्मीद कर रहे हैं...', धर्मेंद्र को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं हेमा मालिनी, एक्ट्रेस ने दिया दिग्गज अभिनेता का हेल्थ अपडेट

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को देखने के लिए उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी अस्पताल पहुंच गई हैं. उन्होंने एक्टर को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है.

pinterest
Antima Pal

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है. 89 साल के दिग्गज अभिनेता को 10 नवंबर 2025 को मुंबई के ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी हॉस्पिटल पहुंचती नजर आ रही हैं. वेंटिलेटर और क्रिटिकल कंडीशन की अफवाहों ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया. लेकिन परिवार ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है.

धर्मेंद्र को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र की उम्र को देखते हुए वे रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल जाते रहते हैं. 31 अक्टूबर को भी वे यहीं भर्ती हुए थे. हेमा मालिनी ने तब एयरपोर्ट पर मीडिया को बताया था कि सब ठीक है. लेकिन इस बार सोमवार को दोबारा भर्ती होने की खबर फैलते ही अफवाहें उड़ने लगीं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वे आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर हैं. लेकिन बेटे सनी देओल की टीम ने बॉम्बे टाइम्स को साफ कहा, 'ये सब अफवाहें हैं. धर्म जी ठीक हो रहे हैं. वे ऑब्जर्वेशन में हैं, चिंता की कोई बात नहीं.' 

'हम उम्मीद कर रहे हैं...'

टीम ने आगे कहा कि अगर कुछ गंभीर होता तो पूरा परिवार हॉस्पिटल में होता. सनी सुबह ही पिता से मिलने गए और शाम तक वापस लौट आए. इसी बीच हेमा मालिनी हॉस्पिटल पहुंचीं. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने चिंतित फैंस को आश्वासन दिया, 'हम उनकी जल्दी रिकवरी की उम्मीद कर रहे हैं.' हेमा के साथ सनी देओल भी दिखे. छोटे बेटे बॉबी देओल भी अपनी शूटिंग के बावजूद पिता की सेहत पर नजर रख रहे हैं. परिवार ने प्राइवेसी की अपील की है और फैंस से दुआओं की गुजारिश की है. धर्मेंद्र का फिल्मी सफर किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. 

'शोले', 'चुपके-चुपके' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से वे अमर हो गए. उम्र के इस पड़ाव पर भी वे सक्रिय हैं. उनकी अगली फिल्म 'इक्कीस' क्रिसमस 2025 में रिलीज हो रही है. इसमें वे अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगे. दिसंबर में उनका 90वां जन्मदिन है, फैंस चाहते हैं कि वे स्वस्थ रहें और और फिल्में दें. उम्मीद है जल्द ही वे घर लौटेंगे.