IPL 2026 US Israel Iran War

Heer Express Trailer: दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार, 'हीर एक्सप्रेस' का धांसू ट्रेलर आउट

'हीर एक्सप्रेस' में दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर के साथ नए चेहरों ने दमदार एंट्री की है. फिल्म की मुख्य भूमिका में दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी नजर आएंगे, जो अपनी ताजगी और अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे हीर अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए पंजाब से लंदन तक का सफर तय करती है.

social media
Antima Pal

Heer Express Trailer: उमेश शुक्ला, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ '102 नॉट आउट' जैसी यादगार फिल्म दी, अब अपनी नई फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. ट्रेलर में रोमांस, पारिवारिक भावनाओं और सपनों को पूरा करने की कहानी का शानदार संगम देखने को मिलता है.

'हीर एक्सप्रेस' में दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर के साथ नए चेहरों ने दमदार एंट्री की है. फिल्म की मुख्य भूमिका में दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी नजर आएंगे, जो अपनी ताजगी और अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे हीर (दिविता जुनेजा) अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए पंजाब से लंदन तक का सफर तय करती है. इस दौरान उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह हार नहीं मानती.

दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार

ट्रेलर में आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर की झलक भी दिखाई देती है, जो इस बार नकारात्मक किरदारों से हटकर कुछ अलग अंदाज में नजर आएंगे. उनके अभिनय से कहानी में गहराई और भावनात्मक रंग जुड़ते हैं. साथ ही संजय मिश्रा और मेघना मलिक जैसे कलाकार भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं.


यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें हंसी, रोमांस और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण है. ट्रेलर में गाना 'डोरे-डोरे दिल पे तेरे' भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिसे तनिष्क बागची ने संगीतबद्ध किया है. यह गाना शादी के माहौल को जिंदा करता है और फिल्म की कहानी को और रंगीन बनाता है. 'हीर एक्सप्रेस' का निर्माण ट्यूलिप एंटरटेनमेंट और दिविसा एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है. उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.