रणवीर की एक्टिंग देख हर्ष बेनीवाल को हुई दीपिका से जलन, धुरंधर 2 ने ऐसा क्या किया कि सेलेब्रिटीज भी हुए दीवाने
हर्ष बेनीवाल ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में एक्टिंग की जमकर तारीफ की और मजाक में दीपिका पादुकोण से जलन होने की बात कही है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है. अब इस फिल्म को लेकर यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल ने भी अपना रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हर्ष बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी एक्टिंग इतनी शानदार है कि वह खुद हैरान रह गए.
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण से जलन होती है क्योंकि उन्हें रणवीर के साथ समय बिताने का मौका मिलता है. यह बयान भले ही मजाक में दिया गया हो लेकिन इसमें रणवीर की तारीफ साफ झलकती है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हर्ष बेनीवाल का बयान
हर्ष का यह बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है. फैंस इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं और रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि रणवीर ने इस फिल्म में खुद को एक अलग स्तर पर साबित किया है. हर्ष बेनीवाल ने सिर्फ रणवीर ही नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस तरह की शानदार फिल्म बनाना आसान नहीं है और इसके लिए पूरी टीम सराहना की हकदार है.
Also Read
कहानी और एक्शन ने जीता दिल
धुरंधर 2 एक जासूसी और बदले की कहानी है जिसमें एक भारतीय एजेंट दुश्मन देश में घुसकर मिशन को अंजाम देता है. फिल्म में दिखाया गया एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का मेल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार रहा है. चौथे दिन ही फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपये की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया. कुल मिलाकर फिल्म की कमाई 450 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है और यह लगातार बढ़ती जा रही है.
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर्स में से एक हैं. उनकी मेहनत और अलग अंदाज दर्शकों को हमेशा कुछ नया देखने का मौका देता है.