पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के नए गाने में राखी सावंत की एंट्री! इंडिया-पाक के कौलेब ने मचाई हलचल
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपना नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें भारतीय दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज देखने को मिला. गाने के अंत में राखी सावंत की आवाज सुनाई देती है.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही यह एक खास वजह से चर्चा में आ गया है. गाने में हानिया का अंदाज तो लोगों का ध्यान खींच ही रहा है, लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए इसके आखिर में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला.
दरअसल, गाने के अंत में बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की आवाज सुनाई देती है. राखी ने हानिया को एक उत्साह बढ़ाने वाला मैसेज दिया है, जिसमें वह उन्हें परेशान न होने और मजबूती के साथ आगे बढ़ने की बात कहती सुनाई देती हैं.
गाने के अंत में सुनाई दी राखी की आवाज
म्यूजिक वीडियो के आखिरी हिस्से में राखी सावंत हानिया आमिर को संबोधित करते हुए उन्हें हिम्मत देती हैं. वह हानिया को शेरनी बताते हुए कहती हैं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और मुश्किलों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए. वीडियो के अंत में हानिया ने इससे जुड़े लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है. खास बात यह है कि क्रेडिट्स में राखी सावंत का नाम सबसे ऊपर दिखाई देता है. यही वजह है कि गाने का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
Also Read
पहले भी इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की बातचीत
हानिया आमिर और राखी सावंत की बातचीत कोई नई नहीं है. पिछले साल दोनों के बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प बातचीत हुई थी. राखी ने एक वीडियो शेयर करते हुए हानिया से मजाकिया अंदाज में पूछा था कि क्या उनके घर में उनके लिए जगह है. इसके जवाब में हानिया ने कहा था कि वह एयरपोर्ट पर उनका इंतजार करेंगी.
हालांकि, राखी पाकिस्तान नहीं गईं, लेकिन इस बातचीत के बाद दोनों के बीच एक अलग तरह की बॉन्डिंग देखने को मिली. अब हानिया के म्यूजिक वीडियो में राखी की आवाज शामिल होने के बाद दोनों की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है.
सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
हानिया और राखी के इस अनोखे कोलैब पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. कुछ लोगों ने इसे मजेदार और अचानक सामने आया सहयोग बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने दोनों को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणियां भी कीं. सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट्स में राखी को लेकर आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां भी देखने को मिलीं. वहीं कुछ यूजर्स ने हानिया और राखी की जोड़ी को लेकर अपनी राय साझा की.