'जीत किसकी होगी... हीरो या हैवान?', अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का धांसू टीजर आउट
टीजर की शुरुआत ही डार्क और सस्पेंस भरे माहौल से होती है. इसमें सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति के रूप में दिखाई देते हैं, जबकि अक्षय कुमार का किरदार बेहद खतरनाक लगता है.
Haiwaan Teaser: प्रियदर्शन की आगामी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'हैवान' का टीजर बुधवार को रिलीज हो गया. इस छोटे लेकिन प्रभावशाली टीजर ने दर्शकों के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ नजर आ रहे हैं. दोनों अभिनेताओं के चेहरे टीजर में पूरी तरह छुपाए गए हैं, जिससे कहानी और किरदारों को लेकर और ज्यादा रहस्य बना हुआ है.
अक्षय और सैफ अली की 'हैवान' का धांसू टीजर आउट
टीजर की शुरुआत ही डार्क और सस्पेंस भरे माहौल से होती है. इसमें सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति के रूप में दिखाई देते हैं, जबकि अक्षय कुमार का किरदार बेहद खतरनाक लगता है. अक्षय ने खुद इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा- 'HE hears the danger… I AM the danger! अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?' उनका यह कैप्शन दोनों किरदारों के बीच आने वाले टकराव की ओर इशारा करता है.
Also Read
अक्षय कुमार और सैफ अली खान पहले 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'टशन' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. लंबे समय बाद उनकी यह जोड़ी फिर से स्क्रीन पर लौट रही है, जो फैंस के लिए खास है. फिल्म में दोनों के अलावा श्रेया पिलगांवकर, सैयमी खेर, बोमन ईरानी और जिष्णु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं. सबसे बड़ी खास बात यह है कि मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता 'मोहनलाल' भी फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे. उनका यह विशेष अंश फिल्म का एक बड़ा आकर्षण बनने वाला है.
11 सितंबर को देगी दस्तक
'हैवान' प्रियदर्शन की निर्देशन में बन रही है, जो अपनी अनोखी कहानियों और सस्पेंस के लिए जाने जाते हैं. टीजर में कहानी के बारे में बहुत कम खुलासा किया गया है, लेकिन माहौल इतना तनावपूर्ण और रहस्यमय है कि दर्शक फिल्म देखने को उत्सुक हो गए हैं. फिल्म थिएटरों में 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है.
टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अक्षय के खलनायक अवतार और सैफ के अंधे किरदार पर चर्चा कर रहे हैं. कई फैंस कह रहे हैं कि दोनों अभिनेताओं का यह नया रूप देखने लायक होगा. प्रियदर्शन की फिल्मों में हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाला होता है, इसलिए 'हैवान' से भी काफी उम्मीदें हैं.