गुरु रंधावा ने 'Fine Shyt' सॉन्ग पर ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोले- 'शांत हो जाओ दोस्तों...'
गाने 'फाइन शाइट' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही थी. लोग मीम बना रहे थे और सॉन्ग के एडिटेड वर्जन शेयर कर रहे थे. अब सिंगर गुरु रंधावा ने इस आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Guru Randhawa On Fine Shyt: गाने 'फाइन शाइट' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही थी. लोग मीम बना रहे थे और सॉन्ग के एडिटेड वर्जन शेयर कर रहे थे. अब सिंगर गुरु रंधावा ने इस आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोमवार, 10 अगस्त को गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया.
गुरु रंधावा ने 'Fine Shyt' सॉन्ग पर ट्रोलर्स को दिया जवाब
कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'मैं दोषी हूं कि ऐसे गाने बनाता हूं जो दिमाग में बार-बार घूमते रहते हैं. एडिट्स भी मुझे कम-कम पसंद आ रहे हैं. कोई बुरी फीलिंग नहीं! ये सिर्फ एक मजेदार स्लैंग है... शांत हो जाओ फैम.'
Also Read
अपने जवाब में गुरु रंधावा ने साफ किया कि वे इस ट्रोलिंग को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे. बल्कि वे लोगों द्वारा बनाए जा रहे मीम्स और एडिट्स का मजा ले रहे हैं. उन्होंने बार-बार लोगों से कहा कि शांत रहें और इसे ज्यादा तूल न दें.
इससे एक दिन पहले रविवार को गुरु रंधावा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गए थे. उन्होंने अमृत सरोवर के पास बैठकर स्वर्ण मंदिर की ओर देखते हुए एक फोटो शेयर की. फोटो के साथ उन्होंने पंजाबी में एक कैप्शन लिखा. उसका मतलब था कि जिस पर वाहेगुरु की मेहर हो, उसे कोई तूफान हिला नहीं सकता. जब बाबा नानक किसी का हाथ पकड़ लेते हैं तो वह व्यक्ति सिर्फ आगे बढ़ता रहता है.
उस समय उन्होंने गाने की आलोचना का सीधा जिक्र नहीं किया था. लेकिन उनके पोस्ट से साफ था कि वे मुश्किल समय में भी आगे बढ़ने की बात कह रहे थे. 'फाइन शाइट' गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही थी. कुछ यूजर्स सॉन्ग को मजाक बना रहे थे. गुरु रंधावा का जवाब देखकर लगता है कि वे इस पूरे मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं. उन्होंने कोई गुस्सा नहीं दिखाया और फैन्स से शांत रहने की अपील की.