भाईजान सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस गहराई से तफ्तीश कर रही है. हाल ही में पुलिस ने सूरत में तापी नदी में एक सर्च ऑपरेशन चलाया जहां पुलिस को दोनों हमलावरों द्वारा हमले में इस्तेमाल की गई दूसरी बंदूक को भी खोज निकाला. साथ ही पुलिस को नदी में चलाए गए सर्च अभियान में 3 मैग्जीन भी मिलीं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है.
सर्च अभियान का वीडियो आया सामने
मुंबई क्राइम ब्रांच ने नदी में चलाए गए सर्च अभियान का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक गोताखोर नदी से बंदूक निकालता दिखाई दे रहा है.
#WATCH | Firing incident outside actor Salman Khan's residence on April 14 | Mumbai Crime Branch recovers second gun used in the crime, from Tapi River in Surat, 3 magazines were also recovered along with the gun: Mumbai Crime Branch
(Source: Mumbai Police) pic.twitter.com/ig47SaroRi— ANI (@ANI) April 23, 2024Also Read
हमलावरों को दिया गया था 10 राउंड फायर करने का आदेश
पुलिस ने 23 अप्रैल को यह अभियान चला था. इससे पहले सोमवार 22 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया था कि हमलावरों को सलमान खान के घर पर 10 राउंड फायर करने को कहा गया था.
आरोपी ने कही थी बंदूक को तापी में फेंकने की बात
पूछताछ के दौरान हमलावरों ने कहा कि उन्होंने घटना को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद बंदूक को तापी नदी में फेंक दिया था. इसके बाद पुलिस आरोपी विकी गुप्ता को सूरत की तापी नदी लेकर गई और नदी से बंदूक निकाली. क्राइम ब्रांच ने कहा कि वह इस केस में और भी धाराएं जोड़ सकती है.
अनमोल बिश्नोई ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि सलमान खान के घर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी. अनमोल इंटरनेट कॉल के जरिए दोनों हमलावरों सागर पाल और विक्की गुप्ता के संपर्क में था. हमलावरों को हमले को अंजाम देने के लिए 1 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे और काम पूरा होने के बाद उन्हें 3 लाख और देने का वादा किया गया था.