Freedom Fighters

ZEE5 पर 'घमासान' का टीजर आउट, अरशद वारसी और प्रतीक गांधी की जबरदस्त जोड़ी ने जीता दिल

'घमासान' की कहानी उस इलाके की है जहां डर का राज है. जब कानून वहां कदम रखता है तो दोनों तरफ से भयंकर संघर्ष शुरू हो जाता है. टीजर में दिखाया गया इंटेंस एक्शन, तगड़ी डायलॉग डिलीवरी और सिनेमैटोग्राफी ने फिल्म को पहले ही चर्चा में ला दिया है.

Imdb
Antima Pal

Ghamasaan Teaser Out: ZEE5 ने शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म 'घमासान' का रोमांचक टीजर जारी कर दिया है. फिल्म एक तीव्र एक्शन ड्रामा है, जिसमें शिकारी और आउटलॉ के बीच जबरदस्त मुकाबला दिखाया गया है. टीजर देखते ही दर्शक उत्सुक हो गए हैं कि कब पूरी फिल्म आएगी.

ZEE5 पर 'घमासान' का टीजर आउट

फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया हैं, जिन्होंने पहले 'हैदर', 'पान सिंह तोमर' और 'साहेब, बीबी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है. इस बार वे एक अलग ही स्तर का एक्शन और ड्रामा लेकर आ रहे हैं. मुख्य भूमिकाओं में अरशद वारसी और प्रतीक गांधी हैं. दोनों अभिनेताओं की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में नजर आएगी, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण है.


'घमासान' की कहानी उस इलाके की है जहां डर का राज है. जब कानून वहां कदम रखता है तो दोनों तरफ से भयंकर संघर्ष शुरू हो जाता है. टीजर में दिखाया गया इंटेंस एक्शन, तगड़ी डायलॉग डिलीवरी और सिनेमैटोग्राफी ने फिल्म को पहले ही चर्चा में ला दिया है.

फिल्म का सफर पहले ही फिल्म समारोहों में शानदार रहा है. इसे MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल, Cinevesture International Film Festival और 16वें Chicago South Asian Film Festival में दिखाया गया, जहां दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहना की. अब ZEE5 पर यह फिल्म जल्द ही प्रीमियर होने वाली है. फिल्म को Jio Studios और Golden Ratio Films ने प्रोड्यूस किया है.

अनुराग ठाकुर भी काफी चर्चा में

इस फिल्म में नेटफ्लिक्स पर आई 'ब्लैक वारंट' स्टार अनुराग ठाकुर भी काफी चर्चा में है. उनकी एक्टिंग की भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं.  बचपन से ही एक्टिंग और मिमिक्री के शौकीन अनुराग राजू श्रीवास्तव के बड़े फैन थे और स्टैंडअप कॉमेडियन बनना चाहते थे. पूर्णिया में 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने झारखंड के जमशेदपुर से 11वीं-12वीं पूरी की. गणित और अंग्रेजी में उनकी रुचि रही. अब वे अभिनय के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं.

'घमासान' जैसे फिल्मों से OTT प्लेटफॉर्म्स पर क्षेत्रीय और मास एंटरटेनमेंट की मांग बढ़ती जा रही है. तिग्मांशु धूलिया की फिल्म में बिहारी-झारखंडी बैकग्राउंड, पावरफुल परफॉर्मेंस और रियलिस्टिक एक्शन का कॉम्बिनेशन दर्शकों को थिएटर जैसा अनुभव देने वाला है.